5जी यूज केस टेस्ट लैब

चर्चा में क्यों ?

  • केन्‍द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने रांची स्थित केन्‍द्रीय खान नियोजन एवं डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) में ‘5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का शुभारंभ किया।
  • यह लैब कोयला क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने और 5जी तकनीक आधारित एप्लिकेशनों के विकास और परीक्षण के लिए समर्पित है।

  1. 5जी यूज केस टेस्ट लैब:
    • कोयला खनन उद्योग के लिए 5जी-आधारित एप्लिकेशनों का परीक्षण और विकास।
    • मिशन-महत्वपूर्ण एप्लिकेशनों के लिए उच्च गति, कम विलंबता कनेक्टिविटी।
    • स्मार्ट खनन, पूर्वानुमानित रखरखाव, और वास्तविक समय निगरानी को सक्षम करना।
  2. सीएमपीडीआई की पहल:
    • ‘सीएमपीडीआई सेवाओं की प्रतिकृति’: स्क्रैप सामग्री से निर्मित, यह टिकाऊ कार्य प्रणालियों का प्रतीक है।
    • नया कॉर्पोरेट प्रतीक चिन्‍ह: नवाचार और विकास को दर्शाने वाला प्रतीक।
  3. लैब का उद्देश्य:
    • 5जी नेटवर्क पर वॉयस, वीडियो, डेटा और आईआईओटी एप्लिकेशनों का परीक्षण।
    • माइंस डिजिटल ट्विन, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) ,इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईआईओटी) सेंसर, जैसे उन्नत उपयोग मामलों का विकास।
  4. कोयला उद्योग को लाभ:
    • रीयल-टाइम डेटा एक्सचेंज, बेहतर निर्णय-निर्धारण और स्वचालन।
    • खनन कार्यों की दक्षता, सुरक्षा और स्थिरता में सुधार।
    • डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित।

इस पहल से कोयला उद्योग में डिजिटल क्रांति और नवाचार को नई दिशा मिलेगी।

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

  • कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) भारत सरकार के अधीन एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसकी स्थापना 1975 में हुई थी। 
  • यह विश्व की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है और भारत में कोयला उत्पादन का प्रमुख स्रोत है। CIL का मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है।

मुख्य तथ्य:-

  • देश में ऊर्जा क्षेत्र के लिए कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
  • कोयले का उत्खनन, उत्पादन और वितरण।

सीएमपीडीआई

  • इसका पूरा नाम सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड हैं।
  • सीएमपीडीआई भारत सरकार का एक उद्यम है जिसका कॉर्पोरेट मुख्यालय भारत में रांची में है।
  • स्थापना -1 November 1975(परिकल्पना-1972 )
  • यह कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और शेड्यूल-बी कंपनी है।
  • यह जून 2019 से एक मिनी रत्न (श्रेणी I) कंपनी है और मार्च 1998 से ISO 9001 प्रमाणित है। यह अपने सूचना सुरक्षा प्रबंधन के लिए ISO 27001 प्रमाणन के लिए भी तैयार है।

प्रश्न  - हाल ही में ‘5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का उद्घाटन कहाँ किया गया ?

(a) लखनऊ 

(b) हैदराबाद 

(c) रांची 

(d) दिल्ली

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT