New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित की गई 
  • इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की।
  • इस वर्ष की बैठक का विषय 'विकसित भारत @2047' है। 
  • इस बैठक में विकसित भारत पर विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की गई।
  • इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और सहयोग को बढ़ावा देना है।

नीति आयोग 

  • गठन - 1 जनवरी, 2015 
  • इसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है।
  • यह भारत सरकार का नीति से संबंधित प्रमुख 'थिंक टैंक' है।
  • यह सरकार को निदेशात्मक और नीतिगत इनपुट प्रदान करता है।
  • यह राज्यों को राष्ट्रीय हित में एक साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे सहयोगी संघवाद को बढ़ावा मिलता है।
  • इसकी शासी परिषद की अध्यक्षता प्रधान मंत्री करते हैं।
  • इस परिषद में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होते हैं।

नीति आयोग की वर्तमान संरचना 

  • अध्यक्ष - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  • उपाध्यक्ष - सुमन बेरी
  • पूर्णकालिक सदस्य - वी के सारस्वत, प्रो. रमेश चंद, डॉ. वी के पॉल और आनंद विरमानी 
  • पदेन सदस्य - गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 
  • विशेष आमंत्रित सदस्य
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
    1. स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा
    2. इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी
    3. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी
    4. पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह
    5. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार
    6. नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू
    7. जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओरम
    8. महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी
    9. खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान
    10. योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

प्रश्न - नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष कौन हैं ?

(a) सुमन बेरी

(b) वी के सारस्वत

(c) प्रो. रमेश चंद

(d) डॉ. वी के पॉल 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X