New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'एबेलमोस्कस ओडिशा' (Abelmoschus Odishae)

प्रारम्भिक परीक्षा – 'एबेलमोस्कस ओडिशा'(Abelmoschus Odishae)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

  • ओडिशा के कटक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के नेशनल ब्यूरो प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (NBPGR) क्षेत्रीय स्टेशन के प्रधान वैज्ञानिक रमेश चंद्र मिश्रा ने क्योंझर जिले के बंसपाल ब्लॉक के नम पर्णपाती जंगल से जंगली भिंडी की एक नई पौधे प्रजाति की खोज की है।

Abelmoschus-odishae

प्रमुख बिंदु 

  • यह नई प्रजाति भिंडी की 14वीं किस्म है।इस 'जंगली भिंडी' की नई प्रजाति का नाम ओडिशा के नाम पर 'एबेलमोस्कस ओडिशा' दिया गया है।

विशेषता 

  • यह प्रजाति भिंडी के आनुवंशिक आधार को व्यापक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 
  • यह प्रजाति 5 मीटर तक ऊंची एक बारहमासी झाड़ी है, जिसमें पीछे की ओर मुड़े हुए बालों के साथ घने हिसपिड कांटेदार तने, लगभग 8 (7-9) लांसोलेट एपिकैलिक्स के साथ बड़े गहरे पीले फूल, अंडाकार से आयताकार ब्रिसली कैप्सूल, छोटे, मोटे आकार के उप-रेनिफॉर्म बीज और गैर-सर्पिल ट्राइकोम होते हैं। 
  • इस प्रजाति में बीज व्यवहार्यता (SeedsViability) 95 प्रतिशत होती है।
  • वैज्ञानिकों ने इसकी खोज वर्ष 2019 में की थी। इसके बाद, इस पौधे के मूल हर्बेरियम नमूनों को संदर्भ के लिए नेशनल हर्बेरियम ऑफ क्रॉप प्लांट्स, ICAR-NBPGR, नई दिल्ली और सेंट्रल नेशनल हर्बेरियम, बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, हावड़ा में जमा किया था।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) :-

icar

  • यह भारत का एक शीर्ष अनुसंधान संगठन है, जिसका अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों में उच्च स्थान है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1930 में की गई थी, जिसके पश्चात् से यह परिषद भारतीय कृषि की उत्पादकता बढ़ाने और विविधीकरण के लिए कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार गतिविधियों का नेतृत्व कर रही है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में ओडिशा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वैज्ञानिकों के द्वारा खोज की गई 'एबेलमोस्कस ओडिशा' क्या है?

(a)  करेले की नई प्रजाति 

(b)  बैगन की नई प्रजाति

(c)  'जंगली भिंडी' की नई प्रजाति

(d)  मशरूम की नई प्रजाति

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- 'एबेलमोस्कस ओडिशा' क्या है? इसके प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख  कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X