New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय खेल नीति, 2025

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: सरकारी नीतियां और स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबंधित विषय)

संदर्भ 

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई, 2025 को राष्ट्रीय खेल नीति (National Sports Policy: NSP) 2025 को स्‍वीकृति दी है। 

राष्ट्रीय खेल नीति, 2025 के बारे में

  • क्या है : यह नीति देश के खेल परिदृश्य को नया आकार देने और खेलों के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक ऐतिहासिक पहल है।
  • यह नई नीति मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति, 2001 का स्थान लेगी। 
  • प्रमुख लक्ष्य
    • देश को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना 
    • वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों सहित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करना
  • परामर्श : इसे केंद्रीय मंत्रालयों, नीति आयोग, राज्य सरकारों, राष्ट्रीय खेल महासंघों, खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों और सार्वजनिक हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद तैयार किया गया है। 

खेल नीति के पांच प्रमुख स्तंभ

  1. वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता

इसके उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • खेल प्रतिभा की शीघ्र पहचान और उसे तैयार करने के तंत्र सहित जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक खेल कार्यक्रमों को सुदृढ़ करना
  • प्रतिस्पर्धी लीग एवं प्रतियोगिताओं की स्थापना को बढ़ावा देना और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में खेल बुनियादी ढांचे का विकास करना
  • प्रशिक्षण, कोचिंग एवं खिलाड़ियों को सहयोग के लिए विश्व स्तरीय प्रणाली बनाना
  • राष्ट्रीय खेल महासंघों की क्षमता एवं प्रबंधन को बढ़ाना
  • खेल प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान, चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी को अपनाने को प्रोत्साहित करना
  • कोच, तकनीकी अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों सहित खेल कर्मियों को प्रशिक्षित व विकसित करना

2. आर्थिक विकास के लिए खेल

एन.एस.पी. 2025 में खेलों की आर्थिक क्षमता पर जोर दिया गया है और इसका उद्देश्य है:

  • खेल पर्यटन को बढ़ावा देना और भारत में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन कराने का प्रयास करना
  • खेल विनिर्माण परितंत्र को मजबूत करना और इस क्षेत्र में स्टार्टअप तथा उद्यमिता को बढ़ावा देना
  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP), कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और अभिनव वित्तपोषण पहलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करना

3. सामाजिक विकास के लिए खेल

नई खेल नीति में सामाजिक समावेशन को आगे बढ़ाने में खेलों की भूमिका पर जोर है:

  • केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, आदिवासी समुदायों व दिव्यांगजनों के बीच भागीदारी को बढ़ावा देना
  • स्वदेशी एवं पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना और बढ़ावा देना
  • शिक्षा से खेलों को जोड़कर, स्वयंसेवा को प्रोत्साहित करके और दोहरे करियर के रास्ते को सुविधाजनक बनाकर खेलों को एक व्यवहार्य करियर विकल्प के रूप में स्थापित करना
  • खेलों के माध्यम से भारतीय प्रवासियों को शामिल करना

4. जन आंदोलन के रूप में खेल

खेलों को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने के लिए खेल नीति का उद्देश्य है:

  • राष्ट्रव्यापी अभियानों और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से खेल में जन भागीदारी व फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना
  • स्कूलों, कॉलेजों एवं कार्यस्थलों आदि के लिए फिटनेस सूचकांक शुरू करना
  • खेल सुविधाओं तक सबकी पहुंच को बढ़ाना

5. शिक्षा के साथ एकीकरण (एन.ई.पी. 2020)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप एन.एस.पी. 2025 में निम्नलिखित प्रस्ताव हैं:

  • स्कूली पाठ्यक्रम में खेलों को शामिल करना
  • खेल शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों व शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण से तैयार करना

6. कार्यनीतिक रूपरेखा

अपने उद्देश्यों को साकार करने के लिए एन.एस.पी. 2025 में एक व्यापक कार्यान्वयन कार्यनीति में शामिल हैं:

  • शासन: कानूनी ढांचे सहित खेल प्रशासन के लिए एक मजबूत नियामक ढांचा स्थापित करना
  • निजी क्षेत्र का वित्तपोषण और सहयोग: नवीन वित्तपोषण तंत्र विकसित करना और पी.पी.पी. एवं सी.एस.आर. के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी को शामिल करना
  • प्रौद्योगिकी और नवाचार: प्रदर्शन ट्रैकिंग, अनुसंधान और कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए ए.आई. एवं डाटा एनालिटिक्स सहित उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाना
  • राष्ट्रीय निगरानी रूपरेखा: अच्छी तरह से परिभाषित मानदंड, प्रमुख प्रदर्शन संकेतक और समयबद्ध लक्ष्यों के साथ एक राष्ट्रीय रूपरेखा बनाना
  • राज्यों के लिए आदर्श नीति: एन.एस.पी. 2025 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा, जो उन्हें इन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप अपनी नीतियों को संशोधित करने या तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
  • समग्र सरकारी दृष्टिकोण: इस नीति में समग्र प्रभाव प्राप्त करने के लिए सभी मंत्रालयों और विभागों की गतिविधियों, योजनाओं व कार्यक्रमों में खेल प्रोत्साहन को जोड़ने का आह्वान है।

निष्कर्ष

अपनी संरचित दृष्टि एवं दूरदर्शी कार्यनीति के साथ राष्ट्रीय खेल नीति, 2025 देश को वैश्विक स्तर पर अग्रणी खेल राष्ट्र बनने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पथ पर स्थापित करेगी। इसके साथ ही यह नीति स्वस्थ, अधिक संलग्न एवं सशक्त नागरिक बनाएगी।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR