New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

चर्चा में क्यों?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई 2025 में घाना द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। 
  • यह सम्मान भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और पीएम मोदी की कूटनीतिक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।

अब तक 24 देशों ने किया है सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी अब तक 24 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, जो किसी भी भारतीय नेता के लिए रिकॉर्ड उपलब्धि है।
इनमें प्रमुख सम्मान शामिल हैं:

  • रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू
  • यूएई: ज़ायेद मेडल
  • फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
  • मालदीव: रूल ऑफ इज्जुद्दीन
  • नाइजीरिया, साइप्रस, फिजी आदि के सम्मान

संयुक्त राष्ट्र से 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' पुरस्कार

  • प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण संरक्षण में उनके प्रयासों के लिए ‘Champion of the Earth’ पुरस्कार से भी नवाज़ा है।
  • यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

भारत-घाना संबंधों को नई दिशा

  • घाना द्वारा दिया गया यह सम्मान भारत-घाना के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है।
    • 30 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना का दौरा किया।
    • घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

“भारत और घाना का रिश्ता कूटनीति से परे, आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है।”

वसुधैव कुटुम्बकम् और वैश्विक दक्षिण की आवाज

पीएम मोदी की विदेश नीति में “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना केंद्र में रही है।

  • उन्होंने विकासशील देशों की आवाज को वैश्विक मंचों पर मुखर किया।
  • भारत ने व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक जुड़ाव में उल्लेखनीय प्रगति की।

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रतीक

घाना का यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि:

  • भारत अब वैश्विक नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आ चुका है।
  • पीएम मोदी की कूटनीति ने भारत को विश्वासपूर्ण, सक्षम और स्थायी साझेदार के रूप में स्थापित किया है।

प्रश्न :-पीएम मोदी को घाना द्वारा दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान का नाम क्या है?

(a) स्टार ऑफ अफ्रीका

(b) ऑर्डर ऑफ द लायन

(c) ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना

(d) ग्रैंड क्रॉस ऑफ घाना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR