New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डाकघर घोटाले पर कार्रवाई: ब्रिटेन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, होराइज़न

संदर्भ-

  • 7 जनवरी, 2024 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि सरकार उस लेखांकन घोटाले में मुआवजे की प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है, जिसमें सैकड़ों उप-डाकपालों पर धोखाधड़ी का गलत आरोप लगाया गया है।

post-office

प्रमुख बिंदु -

  • ब्रिटेन के न्याय मंत्री इसकी जांच कर रहे हैं कि गलत सजाओं को पलटने और मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया कैसे तेज हो सकती है। 
  • औपचारिक रूप से सरकार पोस्ट ऑफिस लिमिटेड की मालिक है।
  • दोषपूर्ण लेखांकन प्रणाली से प्रभावित 700 से अधिक उप-डाकपाल शामिल हैं।
  • इन उप- डाकपालों में अनेक भारतीय मूल के हैं।
  • सरकार इस घोटाले से प्रभावित कई उप-डाकपालों को मुआवजों का भुगतान किया है, लेकिन कई अन्य अभी भी वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
  • अप्रैल 2021 में सीमा बिस्वास और विजय पारेख के दोषसिद्धि को रद्द कर दिया गया, जिन्होंने कोर्ट ऑफ अपील केस जीता था।
  • जनवरी, 2024 में यूके में प्रसारित आईटीवी की ड्रामा सीरीज़ 'मिस्टर बेट्स वर्सेज द पोस्ट ऑफिस' में इस मुद्दे को पुनः उठाया गया।

होराइज़न की पृष्ठभूमि-  

  • यह लेखांकन सॉफ़्टवेयर से संबंधित डाकघर घोटाला है।
  • इसके तहत 700 से अधिक शाखा प्रबंधकों को आपराधिक सजा दी गई। 
  • दोषपूर्ण लेखांकन सॉफ़्टवेयर की वजह से ऐसा प्रतीत हुआ कि उनकी साइटों से पैसा गायब था।
  • इसे ब्रिटेन के इतिहास में न्याय का सबसे भयावह पतन बताया गया है।

होराइजन क्या है-

  • होराइजन का 1999 से पोस्ट ऑफिस नेटवर्क में प्रयोग किया गया था। 
  • जापानी कंपनी फुजित्सु द्वारा विकसित इस प्रणाली का उपयोग लेनदेन, लेखांकन और स्टॉकटेकिंग जैसे कार्यों में किया गया।
  • उप-डाकपालों ने सिस्टम द्वारागलत सूचना देने के बाद उसमें बग की शिकायत की।
  • डाकघरों में कई लोगों के पैसे जमा थे, जिनमें से कुछ की राशि कई हज़ार पाउंड तक थी।
  • कुछ उप-डाकपालों ने अपने अनुबंधों के कारण अपने स्वयं के पैसे से अंतर को पाटने का प्रयास किया।
  • यहां तक ​​कि एक त्रुटि को ठीक करने के प्रयास में अपने घरों तक को गिरवी रख दिया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- 1990 के प्रसिद्ध डाकघर घोटाले के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1.  यह घोटाला अमेरिका में हुआ था।
  2. इसे अमेरिका के इतिहास में न्याय का सबसे भयावह पतन बताया गया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर - (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X