New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

SHINE ऐप

हाल ही में, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, 2026) के अवसर पर रेलवे ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने के लिए एक विशेष डिजिटल मंच ‘शाइन’ (Sexual Harassment Incident Notification Empowerment: SHINE) कार्यक्रम की शुरुआत की है। 

SHINE (Sexual Harassment Incident Notification Empowerment) के बारे में 

  • इस ऐप का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, गोपनीय और सरल तरीके से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है। 
  • इसके माध्यम से महिला कर्मचारी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के जरिए सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। 
  • यह सुविधा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं की रिपोर्टिंग को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
  • रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह नई व्यवस्था पहले से मौजूद आंतरिक शिकायत समितियों (Internal Complaints Committee) के साथ मिलकर कार्य करेगी। इन समितियों का गठन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1997 में जारी किए गए विशाखा दिशा-निर्देशों और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप किया गया था। SHINE ऐप इन समितियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। 

बाहरी लोगों के लिए भी शिकायत की सुविधा 

  • यह ऐप केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े अन्य लोगों को भी शिकायत दर्ज कराने का अवसर प्रदान करता है। यदि किसी घटना में बाहरी व्यक्ति, संविदा कर्मचारी, छात्र या आगंतुक शामिल हों और उनके पास ऐप तक सीधी पहुंच न हो, तब भी वे इस प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
  • इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यस्थल से जुड़े किसी भी व्यक्ति के साथ यदि अनुचित व्यवहार या उत्पीड़न की घटना होती है तो उसे रिपोर्ट करने के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध हो। 

गोपनीयता एवं त्वरित समाधान पर जोर 

  • SHINE ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। साथ ही, संबंधित अधिकारियों और नामित समितियों को शिकायत तुरंत प्राप्त हो जाएगी, जिससे मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जा सकेगी।
  • यह सुविधा रेलवे की ‘कर्मचारी स्व-सेवा’ (Employee Self Service) प्रणाली के माध्यम से भी उपलब्ध होगी, जिससे कर्मचारी आसानी से लॉग इन करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उसकी स्थिति पर नज़र रख सकेंगे। 

शिकायत निवारण तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास 

  • अब तक रेलवे में विभिन्न स्तरों पर समितियाँ गठित की गई थीं, जो महिला कर्मचारियों से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच और समाधान करती थीं। हालाँकि, कई मामलों में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया जटिल या संवेदनशील मानी जाती थी।
  • इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए SHINE ऐप को विकसित किया गया है ताकि शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया अधिक सरल, गोपनीय एवं त्वरित बन सके।
  • यह सुविधा रेलवे की सभी महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी। वे सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं और संबंधित समिति उस शिकायत को प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करेगी। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR