New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अफगान दूतावास

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों-

  • सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में अफगानिस्तान अपने दूतावास का परिचालन बंद करने पर विचार कर रहा है।

मुख्य बिंदु-

  • भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली में अफगान दूतावास ने "कथित तौर पर इस मुद्दे पर एक सूचना जारी किया है"। सूचना और इसकी सामग्री की प्रामाणिकता की "जांच" की जा रही है।
  • सूत्रों ने कहा, "यह पिछले कई महीनों से राजदूत के भारत से बाहर रहने, कथित तौर पर अन्य देशों में शरण प्राप्त करने के बाद राजनयिकों के तीसरे देशों में जाने के साथ-साथ दूतावास कर्मियों के बीच अंदरूनी कलह की खबरों के बाद यह सूचना मिली।"
  • दिल्ली में अफगान दूतावास में सत्ता संघर्ष चल रहा था क्योंकि पिछले इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान द्वारा नियुक्त राजदूत फरीद मामुंडजे काबुल में तालिबान द्वारा संचालित विदेश मंत्रालय की अवज्ञा कर पद पर बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
  • तालिबान शासन ने विदेशों में कम से कम 14 दूतावासों पर नियंत्रण कर लिया है जहां उसने अपने स्वयं के नामांकित व्यक्तियों को तैनात किया है, लेकिन दिल्ली में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।
  • अप्रैल,2023 के अंत में दूतावास में भड़की अंदरूनी कलह की जानकारी के बाद भी विदेश मंत्रालय ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। 
  • जून,2023 में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा था, ''हमारे नजरिए से यह अफगान दूतावास का आंतरिक मामला है और हमें उम्मीद है कि वे इसे आंतरिक रूप से सुलझा लेंगे।''
  • तालिबान के देश पर कब्ज़ा करने और अगस्त 2021 में अशरफ गनी सरकार के पतन के बाद भारत ने अपना दूतावास बंद कर दिया था। लेकिन, अब भारत ने अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के समन्वय के लिए एक तकनीकी टीम का गठन किया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत किस देश में अपना दूतावास बंद कर चुका है?

(a) उत्तर कोरिया

(b) नामीबिया

(c) बांग्लादेश

(d) अफगानिस्तान

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अफगानिस्तान में तालिबानी शासन की स्थापना किस प्रकार पूर्व के तालिबानी शासन से अलग है? समीक्षा करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X