New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

अगुम्बे वर्षावन परिसर (Agumbe Rainforest Complex)

प्रारंभिक परीक्षा- अगुम्बे वर्षावन परिसर
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

कर्नाटक में अगुम्बे रेनफॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स, जो अपनी उच्च वर्षा के लिए जाना जाता है, वहाँ पिछले दो वर्षों में मानसून वर्षा में गिरावट देखी है।

Rainforest

प्रमुख बिंदु :

  • अगुम्बे ऐतिहासिक रूप से मानसून के दौरान 8,000 मिमी से अधिक वर्षा प्राप्त करने के लिए प्रसिद्ध है जिसके कारण  इसे 'दक्षिण का चेरापूंजी' उपनाम दिया गया था।
  • हालांकि, उडुपी जिले के नदपाल और मुद्राडी जैसे शहरों में हाल ही में अगुम्बे की तुलना में अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
  • अगुम्बे, कर्नाटक के शिमोगा ज़िले में तीर्थहल्ली के समीप स्थित एक गाँव है। 
  • कर्नाटक के अगुम्बे रेनफॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स (एआरसी) में अंग्रेजों ने 1882 में  पहला वर्षामापी यंत्र स्थापित किया था।
  • यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता, जल प्रपात एवं लाल-धुंधले सूर्यास्त के लिये प्रसिद्ध है।
  • यहाँ बड़ी संख्या में कोबरा सर्प पाए जाते हैं, इस वजह से इसे भारत की 'कोबरा राजधानी' के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह सोमेश्वर वन्यजीव अभयारण्य और कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित है।
  • अगुम्बे घाट अपने हेयर पिन कर्व संरचना की संख्या के लिये जाना जाता है।
  • कुंडापुर, शंकरनारायण, होसानगर, श्रृंगेरी और तीर्थहल्ली के आसपास के आरक्षित वनों को सामूहिक रूप से अगुम्बे वर्षावन के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. अगुम्बे में मानसून के दौरान 8,000 मिमी से अधिक वर्षा प्राप्त करने के कारण  इसे 'दक्षिण का चेरापूंजी' उपनाम दिया गया था।
  2. अगुम्बे वर्षावन परिसर सोमेश्वर वन्यजीव अभयारण्य और कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न :  वर्षण क्या है? वर्षण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिए।

स्रोत: डीटीई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR