अहमदाबाद 2025: तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी
चर्चा में क्यों ?
अहमदाबाद 2025 में तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों – राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन, एशियाई एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप और एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर की मेज़बानी करेगा।
यह पहल भारत में गुजरात को एक उभरते हुए वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और सरकारी समर्थन के साथ, यह शहर अंतरराष्ट्रीय खेल सर्किट में अपनी उपस्थिति मजबूत करेगा।
1. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप
तिथियाँ:24–30 अगस्त, 2025
स्थान: नारनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद
प्रतिभागी: 29 देशों के 350+ एथलीट
महत्व: यह चैम्पियनशिप भारत में भारोत्तोलन की स्थिति को मजबूत करेगी और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाएगी।
2. एशियाई एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप
संभावित समय: सितंबर–अक्टूबर 2025
अपेक्षित प्रतिभागी:चीन, जापान, कोरिया और अन्य एशियाई देश
खेल:तैराकी, गोताखोरी, वाटर पोलो और सिंक्रोनाइज्ड तैराकी
महत्व:एशिया की शीर्ष जलीय प्रतिभाओं को आकर्षित करके भारत को एशियाई जलक्रीड़ा मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी।
3. एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर
तिथियाँ:22–30 नवंबर, 2025
स्थान: द एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
ग्रुप डी टीमें: भारत, ईरान, चीनी ताइपे, लेबनान
महत्व:फुटबॉल विकास में भारत की बढ़ती भूमिका और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के अवसर।
भविष्य की अंतरराष्ट्रीय खेल योजनाएँ
एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप – 2026
तीरंदाजी एशिया पैरा कप (विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट) – 2026
विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल – 2029 (अहमदाबाद, गांधीनगर, एकता नगर)
राष्ट्रमंडल खेल – 2030
महत्व:ये कार्यक्रम गुजरात को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल स्थल के रूप में पहचान दिलाने की राज्य की महत्वाकांक्षा को दर्शाते हैं।
बुनियादी ढाँचा और नीति समर्थन
नारनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ट्रांसस्टेडिया एरिना जैसे बहु-खेल परिसर
गुजरात सरकार द्वारा खेल नीति 2022-27
उच्च प्रदर्शन केंद्रों और एथलीट विकास में निवेश
खेल पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय आयोजन क्षमता को बढ़ावा
प्रश्न :-राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2025 में किस स्थान पर होगी ?