New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अल्फाल्फा घास : विशेषताएं एवं उपयोग

(प्रारंभिक परीक्षा : पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता, सामान्य विज्ञान)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3 : खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित उद्योग- कार्यक्षेत्र एवं महत्त्व, स्थान, ऊपरी और नीचे की अपेक्षाएँ, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन)

जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति (GEAC) ने अमेरिका से आनुवंशिक रूप से संशोधित अल्फाल्फा (Alfalfa) घास के आयात को मंजूरी दे दी है। हालाँकि, भारत के कृषि मंत्रालय से इसकी अंतिम मंजूरी लंबित है।

अल्फाल्फा के बारे में

  • क्या है : यह एक फलीदार पौधा है जिसे एक पौष्टिक एवं औषधीय घास के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसे ल्यूसर्न के नाम से भी जाना जाता है।
  • वैज्ञानिक नाम : मेदिकागो सातिव (Medicago sativa)
  • उत्पत्ति : इसकी उत्पत्ति मूलतः दक्षिण एवं मध्य एशिया से मानी जाती है किंतु सदियों से इसे दुनिया भर में उगाया जाता रहा है।
  • जलवायु : यह प्रायः गर्म एवं शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है।

अल्फाल्फा की विशेषताएँ

  • पौष्टिक तत्व : अल्फाल्फा में प्रोटीन, विटामिन A, C, K, कैल्शियम, आयरन एवं फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह पौष्टिकता एवं ऊर्जा से भरपूर होती है।
  • पत्तियाँ एवं फूल : अल्फाल्फा की पत्तियाँ गहरी हरी एवं समृद्ध होती हैं। इसके बैंगनी या नीले रंग के छोटे-छोटे फूल होते हैं।
  • जड़ तंत्र : अल्फाल्फा का जड़ तंत्र गहरा एवं मजबूत होता है जो इसे सूखे व गर्म परिस्थितियों में भी जीवित रहने में मदद करता है।

अल्फाल्फा के स्वास्थ्य लाभ

  • कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण : अल्फाल्फा के बीज एवं पत्तियाँ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होती हैं।
  • पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना : यह घास पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
  • हृदय स्वास्थ्य : इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम एवं पोटैशियम हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • मधुमेह में सहायक : यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अल्फाल्फा के उपयोग

  • पशुपालन में : अल्फाल्फा घास का प्रमुख उपयोग पशुओं के आहार में किया जाता है, विशेष रूप से गायों, बकरियों, भेड़ों एवं घोड़ों के लिए। यह उन्हें प्रोटीन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
  • मानव आहार में : अल्फाल्फा के पत्तों का उपयोग सलाद, सूप या जूस के रूप में किया जा सकता है। इसके बीजों का उपयोग अल्फाल्फा स्प्राउट्स के रूप में होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • औषधीय उपयोग : अल्फाल्फा का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है। इसे रक्त में कोलेस्ट्रॉल कम करने, अस्थियों को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • मृदा उर्वरता : अल्फाल्फा को मृदा उर्वरता बढ़ाने के लिए भी उगाया जाता है क्योंकि यह मृदा में नाइट्रोजन को संचित करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR