New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS)

चर्चा में क्यों?  

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पांच पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme - ABSS) के अंतर्गत किया गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में 

  • इस योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी।

उद्देश्य: 

  • भारतीय रेल नेटवर्क के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध विकास और आधुनिकीकरण करना। 

प्रमुख लक्ष्य: 

  • स्टेशनों को स्वच्छ, सुविधाजनक, आरामदायक और यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप बनाना। 

दीर्घकालिक दृष्टिकोण:  

  • योजना के तहत स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान तैयार करना, परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा यात्रियों के लिए स्टेशन तक पहुंच को आसान बनाना शामिल है।  

अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रमुख विशेषताएं 

  • स्थानीय संस्कृति और विरासत पर आधारित डिजाइन: पुनर्विकसित स्टेशनों की इमारतों के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला को महत्त्व दिया जाता है। इससे स्टेशनों को विशिष्ट क्षेत्रीय पहचान मिलती है।
  • आधुनिक सुविधाओं का विस्तार: यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालयों, शौचालयों, लिफ्ट, एस्केलेटर, निःशुल्क वाई-फाई और एग्जीक्यूटिव लाउंज जैसी सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है। इसके साथ ही, पहुंच मार्गों में सुधार और स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कुछ स्टेशनों पर व्यावसायिक बैठकों के लिए विशेष स्थान भी विकसित किए जा सकते हैं। 
  • आवश्यकतानुसार सुविधाओं का विकास: प्रत्येक स्टेशन की स्थानीय परिस्थितियों और यात्रियों की आवश्यकताओं के आधार पर सुविधाओं की योजना तैयार की जाती है।
  • स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन: ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ (One Station One Product) पहल के तहत स्टेशनों पर कियोस्क स्थापित कर स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाता है। इससे स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।  
  • हरित और आकर्षक स्टेशन परिसर: स्टेशनों को अधिक स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और सुंदर बनाने के लिए हरित क्षेत्रों के विकास तथा परिसर के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया जा रहा है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR