

चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने नेपाल के संखुवासभा जिले में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल का उद्घाटन किया।
अरुण-3 जलविद्युत परियोजना
- इसका निर्माण अरुण नदी पर सतलुज जल विद्युत निगम अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (SAPDC) द्वारा किया जा रहा है,
- SAPDC, सतलुज जल विद्युत निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
अरुण नदी
- इसका उद्गम तिब्बत से होता है
- यह नेपाल में कोसी या सप्त कोशी नदी प्रणाली का हिस्सा है।
- नेपाल में यह कोसी नदी में मिल जाती है
- यह नेपाल से होकर गुजरने वाली सबसे बड़ी ट्रांस-हिमालयी नदी है।
सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN)
- यह विद्युत मंत्रालय के नियंत्रण में मिनी रत्न श्रेणी-। सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
- स्थापना - 24 मई, 1988 को भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में
- यह हिमाचल प्रदेश में भारत के सबसे बड़े 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) को संचालित कर रहा है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT