New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एशिया कप हॉकी 2025: बिहार में पहला आयोजन

चर्चा में क्यों ?

12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन भारत में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित की जा रही है।

12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप 2025:

  • इसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियाई हॉकी महासंघ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक विशेष समारोह में इस प्रतियोगिता का लोगो,शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण किया। 
  • इस अवसर पर राज्य के खेल और सांस्कृतिक अधिकारियों के साथ-साथ हॉकी प्रेमियों ने भी भाग लिया।
  • शुभंकर और लोगो:
    • शुभंकर: “चाँद”
    • प्रेरणा स्रोत: 
      • बाघ : भारत का राष्ट्रीय पशु, शक्ति और साहस का प्रतीक
      • मेजर ध्यानचंद : हॉकी के महान खिलाड़ी, जिनका योगदान भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के लिए यादगार है
  • उद्देश्य: शुभंकर भारतीय हॉकी की समृद्ध परंपरा और राष्ट्रीय प्रतीकों को दर्शाता है, साथ ही प्रतियोगिता में खेल भावना और सम्मान को बढ़ावा देता है।
  • भाग लेने वाली टीमें
    • भारत
    • चीन
    • जापान
    • चीनी ताइपे
    • मलेशिया
    • दक्षिण कोरिया
    • ओमान
    • बांग्लादेश
  • आयोजन स्थल
    • राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम:
      • बिहार में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम
      • अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार खेल मैदान और दर्शक सुविधाएं
      • राज्य में खेल विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल

महत्व

  • बिहार में खेल संस्कृति का विकास: राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजनों की बढ़ती पहचान।
  • युवा प्रतिभाओं का प्रोत्साहन: हॉकी और अन्य खेलों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा।
  • खेल पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय आयोजन से राज्य में खेल पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ।
  • राष्ट्रीय गौरव: भारत के हॉकी इतिहास और मेजर ध्यानचंद की विरासत को सम्मान।
  • अंतरराष्ट्रीय पहचान: बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्थापित करने का अवसर।

प्रश्न. 12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन पहली बार किस राज्य में हो रहा है ?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) बिहार

(c) पंजाब

(d) मध्य प्रदेश

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR