New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बाल्ड ईगल बना अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में जो बिडेन ने बाल्ड ईगल को आधिकारिक रूप से अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बनाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
  • यह 240 से अधिक वर्षों से अमेरिका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है।
  • अब यह आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रीय पक्षी बन गया।
  • बाल्ड ईगल संयुक्त राज्य अमेरिका की महान मुहर पर दिखाई दिया है।
  • इसका उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों में वर्ष 1782 से किया जाता है।
  • जब डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया था-
    • यह मुहर ईगल एक जैतून की शाखा, तीर, एक ध्वज जैसी ढाल और;
      • आदर्श वाक्य "ई प्लुरिबस यूनम" और सितारों के एक समूह से बनी है।

बाल्ड ईगल के बारे में:

  • यह एक बड़ा शिकारी पक्षी है। 
  • अमेरिका में इसको शक्ति,स्वतंत्रता और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। 
  • इसके नाम के विपरीत यह पक्षी पूरी तरह से गंजा नहीं होता है।
    • बल्कि इसके सिर और गर्दन के पंख सफेद रंग के होते हैं जो दूर से देखने पर गंजे लगते हैं।
  • शारीरिक बनावट: जिसकी लंबाई लगभग 3 फीट और पंखों का फैलाव 6 से 7 फीट तक हो सकता है। इसके शरीर का रंग भूरा होता है और इसकी चोंच पीली होती है।
  • आहार: बाल्ड ईगल मछली, छोटे स्तनधारी, पक्षी और सरीसृप खाता है। यह शिकार करने के लिए अपनी तेज नजर और मजबूत पंजों का उपयोग करता है।
  • आवास: बाल्ड ईगल उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं और वे झीलों, नदियों और समुद्र के किनारे के क्षेत्रों में घोंसले बनाते हैं।
  • संरक्षण: 1960 के दशक में कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण बाल्ड ईगल की संख्या में काफी कमी आई थी। लेकिन संरक्षण के प्रयासों के कारण अब इनकी संख्या में वृद्धि हुई है।

प्रश्न- बाल्ड ईगल को आधिकारिक रूप से निम्नलिखित में से किस देश ने अपना राष्ट्रीय पक्षी बनाया है?

(a) चीन 

(b) इजरायल 

(c) रूस 

(d) अमेरिका 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR