बंगाल ने 33वीं संतोष ट्रॉफी जीती

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में पश्चिम बंगाल ने अपनी 33वीं संतोष ट्रॉफी जीती है।
  • इसने फाइनल में केरल को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की।
  • यह संतोष ट्रॉफी 78वां संस्करण था।
  • इसका फाइनल 31 दिसंबर 2024 को खेला गया था।
  • ये तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में खेला गया।
  • यह संतोष ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल का 47वां फाइनल था।
  • वहीं,केरल 16वीं बार फाइनल खेल रहा था।
  • पश्चिम बंगाल ने आखिरी बार 2016-17 में और;
    • केरल ने 2021-22 में ट्रॉफी जीती थी।

संतोष ट्रॉफी 2024-25 

  • यह संतोष ट्रॉफी का 78वां संस्करण था।
  • इसको अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा आयोजित किया गया था।
  • प्रतियोगिता का अंतिम चरण तेलंगाना फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 14 से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया था।
  • प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में कुल 31 टीमों ने भाग लिया था।
  • इन टीमों को 6 ग्रुप में रखा गया था। 
  • ग्रुप चरण के मैच देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किये गए थे।
  • अंतिम चरण का मैच हैदराबाद में आयोजित किया गया।
  • अंतिम चरण में 12 टीमों ने क्वालीफाई किया
  • इनको ए और बी ग्रुप में रखा गया था।
  • ग्रुप ए: 
    • सेना, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान।
  • ग्रुप बी: 
    • गोवा, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, मेघालय।

संतोष ट्रॉफी 

  • यह सीनियर पुरुषों के लिए एक राज्य स्तरीय टूर्नामेंट है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1941 में भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा की गई थी।
  • इसमें शामिल होते है-
    • भारत के राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, सेना (सेना, नौसेना और वायु सेना की संयुक्त टीम) और रेलवे 
  • इसका पहला संस्करण वर्ष 1941-42 में दिल्ली को हराकर बंगाल ने जीता था।
  • सफल टीमें:
    • पश्चिम बंगाल – 33 बार 
    • पंजाब- 8 बार 
    • केरल और सेना - 7-7 बार 

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सहीं है?

  1. हाल ही में संतोष ट्रॉफी 78वां संस्करण पश्चिम बंगाल ने जीता।
  2. इसका फाइनल 31 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में खेला गया था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 

(c) न तो 1 न ही 2 

(d) केवल 1 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT