बम चक्रवात 

प्रारंभिक परीक्षा: भारतीय और विश्व भूगोल-भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र:1-  महत्वपूर्ण भूभौतिकीय घटनाएं जैसे भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी गतिविधि, चक्रवात आदि, भौगोलिक विशेषताएं और उनके स्थान-महत्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं और वनस्पतियों और जीवों में परिवर्तन और ऐसे परिवर्तनों के प्रभाव।

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में,  उत्तरी अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में बम चक्रवात का प्रभाव देखा गया है जिससे 50 से ज्यादा लोग हताहत हुए।

bomb-cyclone

बम चक्रवात क्या है

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कई क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी या बारिश  के साथ तीव्र गति का तूफान है। 
  • यह एक शीतकालीन चक्रवात है,जो बॉम्बोजेनेसिस नामक प्रक्रिया के माध्यम से होता है।

निर्माण

  • बम चक्रवात का निर्माण आमतौर पर तब होता है जब ठंडी वायुराशि गर्म वायुराशि से टकराती है। जब हवा ऊपर उठती है, तो यह एक निर्वात प्रभाव उत्पन्न करेगी जिसके परिणामस्वरूप वायुमंडलीय दबाव कम होगा।
  • गर्म महासागरों के ऊपर, गर्मी और नमी प्रचुर मात्रा में होती है, लेकिन जब ठंडी महाद्वीपीय हवाएँ ऊपर की ओर चलती हैं , तो यह तापमान में अंतर लाती हैं  जिससे निचला वातावरण अस्थिर हो जाता है जो हवा को ऊपर उठाती हैं, ठंडा करने के साथ ही संघनित करती हैं परिणामस्वरूप बादलों का निर्माण होता है और वर्षण होता है। 
  • वर्षा की दर हवा के बढ़ते स्तंभ से प्रभावित होती है। जितनी तेजी से हवा ऊपर उठती है और ठंडी होती है, वर्षा उतनी ही भारी होती है।

cyclone

बम चक्रवात मौसम की स्थिति: 

  • बम चक्रवात के दौरान बहुत भारी बारिश और बर्फ गिर सकती है।

Season

बॉम्बोजेनेसिस

  • जब बैरोमीटर पर दाब तेजी से गिरता है (24 घंटे में कम से कम 24 मिलीबार) तो यह तेजी से दो वायु राशियों के बीच दबाव अंतर, या ढाल को बढ़ाता है, जिससे हवाएं तेज हो जाती हैं और चक्रवात की भयावाहता बढ़ जाती है, चक्रवात के इसी विस्फोटक प्रभाव को बॉम्बोजेनेसिस कहते हैं। 
    • "बॉम्बोजेनेसिस" साइक्लोजेनेसिस का एक संयोजन है जो एक चक्रवात या तीव्र तूफान के गठन का वर्णन करता है।

बम चक्रवात का क्षेत्र 

  • चार सक्रिय क्षेत्र हैं जो बम चक्रवात के लिए हॉट स्पॉट हैं। 
    • उत्तर पश्चिमी प्रशांत
    • अटलांटिक महासागर का उत्तरी क्षेत्र
    • दक्षिण पश्चिम प्रशांत
    • अटलांटिक महासागर का दक्षिणी क्षेत्र।

बम चक्रवातों का इतिहास

माइकल ई. एडम्स ने अपनी मास्टर ऑफ साइंस डिग्री के लिए अपनी थीसिस में पहली बार बॉम्बोजेनेसिस शब्द का इस्तेमाल किया। बॉम्बोजेनेसिस शब्द दो शब्दों से लिया गया है:

  • बम: जो विस्फोटक विकास को संदर्भित करता है।
  • साइक्लोजेनेसिस: चक्रवात या तूफान का बनना।

बम चक्रवातों के कुछ उदाहरण

huricane

यह हरिकेन (चक्रवात) से कैसे अलग है?

बम चक्रवात

हरिकेन (चक्रवात)

सर्दियों या शुरुआती वसंत

गर्मियों में

ठंडी हवा तूफानों को  तीव्र कर देती है

ठंडी हवा तूफान को कमजोर कर देती है

मध्य से उच्च अक्षांशों की घटना

उत्तर पश्चिमी अटलांटिक, उत्तर पश्चिमी प्रशांत

उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की घटना

विशेषकर महासागरीय क्षेत्र 

केंद्र, बाहरी परिवेश से अपेक्षाकृत ठंडा 

केंद्र, बाहरी परिवेश से अपेक्षाकृत गर्म 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.