New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

कैवम बादल (Cavum cloud)

प्रारम्भिक परीक्षा – कैवम बादल (Cavum cloud)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 (भूगोल)

संदर्भ

नासा के टेरा उपग्रह (Terra satellite) ने हवाई जहाजों के कारण बादलों में बने 'विषम छेद' का पता लगाया।

Terra-satellite

प्रमुख बिंदु :-

  • इस विषम छिद्र को मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर और फ्लोरिडा के तट पर बादलों में देखा गया है।
  • इन बादलों को "कैवम क्लाउड" कहा गया है। 

कैवम बादल (Cavum cloud):-

Cavum-cloud

  • इन्हें "होल-पंच क्लाउड या फॉलस्ट्रेक होल" भी कहा जाता है। 
  • इस बादल का निर्माण अल्टोक्यूम्यलस बादलों की परतों के बीच से हवाई जहाज के अपेक्षाकृत तीव्र कोण पर गुजरने से होता है। 
  • यह मध्य स्तर के बादल होते हैं, जिनमें सुपरकूल पानी की बूंदें होती हैं। 
  • सुपरकूल पानी : पानी शून्य तापमान से नीचे लेकिन फिर भी तरल रूप में होता है।
  • जहाज जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, रुद्धोष्म विस्तार नामक एक प्रक्रिया के कारण पानी की बूंदें बर्फ के क्रिस्टल में जम जाती हैं।
  • ये बर्फ के क्रिस्टल अंततः बहुत भारी हो जाते हैं और बादल की परत से बाहर गिर जाते हैं, जिससे बादलों में एक छेद बन जाता है।
  • इस छेद वाले बदल को कैवम बादल कहा जाता है। 
  • ऐसे "रहस्यमय बादल" 13 वर्षों से अधिक समय में बनते हैं।

बादल (cloud):-

cloud

  • यह एक पानी की सूक्ष्म बूंदों या बर्फ के छोटे क्रिस्टलों का एक समूह है, जो काफी ऊंचाई पर मुक्त हवा में जल वाष्प के संघनन से बनता है। 
  • ये बादल पृथ्वी की सतह से कुछ ऊँचाई पर बनते हैं, इसलिए ये विभिन्न आकार के होते हैं। 
  • इनकी ऊंचाई, विस्तार, घनत्व और पारदर्शिता या अपारदर्शिता के अनुसार बादलों को चार प्रकारों में बांटा गया है: 

             (i) सिरस (cirrus) 

            (ii) क्यूम्यलस (cumulus)   

            (iii) स्ट्रेटस (stratus)

            (iv) निंबस (nimbus Cirrus)।

सिरस (cirrus) बादल:-

  • यह बादल उच्च ऊंचाई (8,000-12,000 मीटर) पर बनते हैं। 
  • ये पंख जैसे दिखने वाले पतले बादल हैं। 
  • इनका रंग सफेद होता है।

क्यूम्यलस (cumulus):-   

  • ये बादल रूई की तरह दिखते हैं। 
  • ये 4,000 से 7,000 मीटर की ऊंचाई पर बनते हैं। 
  • ये टुकड़ों में बिखरे हुए होते हैं। 
  • इनका आधार समतल होता है।

स्ट्रेटस (stratus)

  • इसे फैला हुआ बादल कहा जाता है। 
  • ये आकाश के बड़े हिस्से को ढकने वाले परतदार बादल हैं। 
  • ये बादल गर्मी की हानि या विभिन्न तापमानों के साथ वायु द्रव्यमान के मिश्रण के कारण बनते हैं।

निंबस (nimbus Cirrus)

  • ये बादल काले या गहरे भूरे रंग के होते हैं। 
  • ये मध्य स्तर पर या पृथ्वी के सतह के बहुत करीब बनते हैं।
  • ये सूर्य की किरणों के लिए अत्यंत सघन और अपारदर्शी होते हैं। 
  • ये बादल मोटी वाष्प के आकारहीन समूह हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : कैवम बादल (Cavum cloud) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस बादल का निर्माण अल्टोक्यूम्यलस बादलों की परतों के बिच से हवाई जहाज के अपेक्षाकृत तीव्र कोण पर गुजरने से होता है। 
  2. यह उच्च स्तर के बादल होते हैं, जिनमें सुपरकूल पानी की बूंदें होती हैं। 
  3. इन बादलों को "होल-पंच क्लाउड या फॉलस्ट्रेक होल" भी कहा जाता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : कैवम बादल (Cavum cloud) क्या है ? इसके निर्माण की प्रक्रिया को समझाएं। 

उत्तर (d)

स्रोत : Hindustan Times

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X