New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चांके पोर्ट बहुउद्देश्यीय टर्मिनल (Chancay Port multi-purpose Terminal)

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, चांके बंदरगाह, वन बेल्ट एंड वन रोड
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • चीन सरकार के स्वामित्व वाली शिपिंग कंपनी COSCO के संस्थागत मामलों के प्रबंधक मारियो डी लास कैसास के अनुसार, पेरू की राजधानी लीमा से 60 किलोमीटर (37 मील) उत्तर में स्थित चांके बंदरगाह "दक्षिण अमेरिका से एशिया का प्रवेश द्वार" होगा। 

मुख्य बिंदु-

  • COSCO शिपिंग के पास चांके बंदरगाह के निर्माण में 60% हिस्सेदारी है, जबकि पेरू के वोल्कन के पास अन्य 40% हिस्सेदारी है।
  • इसका पहला चरण 2024 के अंत तक पूरा होना है। 
  • कंटेनर 1.8 किलोमीटर की सुरंग के माध्यम से बंदरगाह तक पहुंचेंगे, जिसका निर्माण सतह के हिस्से के ढहने के बाद मई में रोक दिया गया था।
  • कंपनी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सुरंग क्षेत्र में काम फिर से शुरू हो जाएगा।

लाभ-

  • डी लास कैसास ने कहा कि 1.3 अरब डॉलर की यह परियोजना चीन के लिए एक सीधा मार्ग प्रदान करेगी जिससे जहाजों के यात्रा समय में 10 दिन की कमी आएगी। 
  • COSCO के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अमेरिका से चीन तक यात्रा करने वाले जहाजों को आम तौर पर मध्य अमेरिका, मैक्सिको या संयुक्त राज्य अमेरिका में रुकने के कारण 45 दिनों से अधिक का समय लगता है।
  • गहरे पानी के बंदरगाह के रूप में कार्य करते हुए चांके बंदरगाह उन कंटेनर जहाजों को संभालने में सक्षम होगा जो दक्षिण अमेरिका में कहीं और डॉक नहीं कर सकते हैं।

वन बेल्ट एंड वन रोड-

  • डे लास कैसास ने कहा कि यह बंदरगाह चीन की ‘वन बेल्ट एंड वन रोड’ पहल का हिस्सा है। 
  • चीन वर्षों से दुनिया भर में बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स में निवेश कर रहा है।
  • इसी क्रम में ग्रीस, स्पेन, अफ्रीका  के साथ चीन के पूरी दुनिया में बंदरगाह हैं।
  • कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के वरिष्ठ फेलो आइजैक बी कार्डन ने चीन के समुद्री मामलों पर शोध किया है और उनका अनुमान है कि जुलाई 2020 तक दुनिया में कम से कम 95 ऐसे बंदरगाह थे जो पूरी तरह या आंशिक रूप से चीनी पूंजी द्वारा संचालित थे।
  • कार्डन ने कहा कि, "चांके चीन की सबसे बड़ी और विश्व स्तर पर सबसे प्रतिस्पर्धी राज्य के स्वामित्व वाली शिपिंग कंपनी COSCO के लिए एक रणनीतिक निवेश है।"
  • उन्होंने कहा, "यह दीर्घकालिक परियोजना दुनिया के सभी प्रमुख समुद्री बिंदुओं(imprtant sea points) पर अपने समुद्री व्यापार का विस्तार करने के लिए एक ठोस चीनी रणनीति को दर्शाती है।"

अमेरिका की चिंता-

  • चीनी कंपनियों का यह वैश्विक बंदरगाह अमेरिका की चिंता बढ़ा रहा है।
  • COSCO के अधिकारी डी लास कैसास ने कहा, "मैं इस चिंता को व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखता हूं।" 
  • उन्होंने बताया कि चीनी राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया सहित दुनिया भर के 37 बंदरगाहों में मौजूद है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न- 

प्रश्न - चांके पोर्ट बहुउद्देश्यीय टर्मिनल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसे अमेरिका द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बनाया जा रहा है।
  2. चांके बंदरगाह के निर्माण में अमेजन की 60% हिस्सेदारी है, जबकि पेरू के वोल्कन के पास अन्य 40% हिस्सेदारी है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

 उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- चांके बंदरगाह  को "दक्षिण अमेरिका से एशिया का प्रवेश द्वार"  कहा जा रहा है।क्या यह चीन के वन बेल्ट एंड वन रोड नीति का भाग है?समीक्षा करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR