New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जापान सागर में चीन, रूस का संयुक्त अभ्यास

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, नॉर्दर्न/इंटरैक्शन-2023, जापान सागर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

चीन और रूस रणनीतिक जलमार्गों की सुरक्षा की रक्षा के उद्देश्य से जापान सागर में संयुक्त नौ सैनिक और हवाई अभ्यास शुरू करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि दोनों देशों ने सैन्य सहयोग को बढ़ाने का वादा किया है।

मुख्य बिंदु-

  • चीन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 'रणनीतिक जल मार्गों की सुरक्षा' के उद्देश्य से एक अभ्यास में जापान सागर में रूसी नौसेना और वायु सेना में शामिल होने के लिए 16 जुलाई 2023 को एक चीनी नौसैनिक बेड़ा रवाना हुआ।
  • कोड नेम 'नॉर्दर्न/इंटरैक्शन-2023' नाम का यह ड्रिल यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से चीन और रूस के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग का प्रतीक है और यह तब हो रहा है जब चीन सैन्य संचार फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी कॉल को अस्वीकार कर रहा है।
  • चीन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक चीनी नौसैनिक बेड़ा, जिसमें पांच युद्ध पोत और चार जहाज-जनित हेलीकॉप्टर (ship-borne helicopters) शामिल हैं इस अभ्यास में भाग लेंगे।
  • मंत्रालय ने कहा, नौसैनिक बेड़ा क़िंगदाओ से रवाना हुआ और 'पूर्व निर्धारित क्षेत्र' में रूसी सेना में शामिल हो जाएगा।
  • यह पहली बार होगा कि रूसी नौसेना और वायु सेना दोनों ड्रिल में हिस्सा लेंगे।
  • जापान सागर में ड्रिल में भाग लेने वाले दो रूसी युद्ध पोत 'ग्रोमकी' और 'सोवरशेनी' ने जुलाई 2023 के शुरुआत में शंघाई में चीनी नौसेना के साथ निर्माण गतिविधियों (formation movements), संचार और समुद्री बचाव पर अलग-अलग प्रशिक्षण आयोजित किया था।

यूक्रेन संकट के बाद चीन-रूस में मजबूत होता संबंध-

  • यूक्रेन में युद्ध पर पश्चिम के बढ़ते प्रतिकूल दृष्टिकोण के बीच चीन और रूस व्यापार, ऊर्जा और राजनीतिक संबंधों का विस्तार करने पर समत हुए हैं।
  • फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से कुछ दिन पहले, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शीजिनपिंग ने' कोई सीमा नहीं' ( no limits) साझेदारी की घोषणा की, उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभाव का मुकाबला करना था।
  • साझेदारी का एक उल्लेखनीय क्षेत्र सैन्य सहयोग है।
  • चीन ने यूक्रेन युद्ध पर रूस को उकसाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो को दोषी ठहराया है और रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों की निंदा की है।
  • ताइवान में अमेरिकी राजनीतिक और सैन्य हस्तक्षेप को लेकर चीन और अमेरिका के बीच हालिया तनाव के बीच रूस ने भी चीन का पुर जोर समर्थन किया है।

जापान सागर-

  • जापान सागर पश्चिमी प्रशांत महासागर का एक समुद्री भाग है।
  • यह समुद्र जापान द्वीप समूह, रूस के सखालिन द्वीप और एशिया महाद्वीप के मुख्य भू-भाग के बीच स्थित है।
  • इस के इर्द-गिर्द जापान, रूस, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया आते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. 'साउथ/इंटरैक्शन - 2023' नाम से चीन और रूस ने चीन सागर में संयुक्त वायु और नौसैनिक अभ्यास किया।
2. इस संयुक्त अभ्यास में रूस के दो युद्ध पोतों' ग्रोमकी' और 'सोवरशेनी' ने भाग लिया।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-क्या चीन और रूस में बढ़ती नजदीकियां विश्व को एक नए शीत युद्ध की तरफ अग्रसरित करेंगी? समीक्षा कीजिए । 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR