New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

कन्याकुमारी में देश के पहले समुद्री ग्लास ब्रिज का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में देश का पहला समुद्री ग्लास ब्रिज तमिलनाडु के कन्याकुमारी के तट पर बनकर तैयार हो गया है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस ब्रिज का उद्घाटन किया।
  • यह ब्रिज 77 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा है।
  • यह ब्रिज दो प्रसिद्ध स्मारकों, विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा को जोड़ता है।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने 37 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
  • इस धनुषाकार आर्च ग्लास ब्रिज को तट पर चलने वाली तेज हवा को झेलने के हिसाब से डिजाइन किया है।

उद्घाटन के लिए यह दिन क्यों चुना:

  • कन्याकुमारी तट के पास समुद्र में एक रॉक पर बनी 133 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 1 जनवरी, 2000 को किया गया था। 
  • इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री के करुणानिधि ने किया था। 
  • इसके 25 साल पूरे होने पर एमके स्टालिन सरकार ने ग्लास ब्रिज प्रोजेक्ट का उद्घाटन के लिए यह दिन चुना।

विवेकानंद स्मारक:

  • ब्रिज के दूसरी ओर विवेकानंद स्मारक बना हुआ है। 
  • यह वर्ष 1970 में बना था। 
  • ऐसा माना जाता है कि स्वामी विवेकानंद ने इसी रॉक पर तीन दिनों तक ध्यान करने के बाद ज्ञान प्राप्त किया था।

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सहीं है?

  1. देश का पहला समुद्री ग्लास ब्रिज तमिलनाडु के कन्याकुमारी के तट पर बना।
  2. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस ब्रिज का उद्घाटन किया।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 

(c) न तो 1 न ही 2 

(d) केवल 1

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR