New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डैनियल कैट्ज़ IMF के प्रथम उप प्रबंध निदेशक प्रस्तावित

चर्चा में क्यों ?

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के चीफ ऑफ स्टाफ, डैनियल कैट्ज़ को IMF में प्रथम उप प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है।


प्रमुख बिन्दु: 

  • IMF में उप प्रबंध निदेशक का  पद व्यापक रूप से IMF का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व पद माना जाता है।
  • डैनियल कैट्ज़ का वित्त मंत्रालय के साथ एक दशक से अधिक का अनुभव है। 
  • उन्होंने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय मामलों की विस्तृत श्रृंखला में मंत्री के प्रमुख सलाहकार के रूप में काम किया है। 
  • उनके अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए, उन्हें IMF के उच्च नेतृत्व में शामिल करने की सिफारिश की गई है, जिससे संस्था के नीति निर्माण और संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

विवरण

जानकारी

स्थापना वर्ष

1944 (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन), संचालन 1945 से

मुख्यालय

वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका

सदस्य देश

190 (2025 तक)

मुख्य भूमिका / कार्य

  • वैश्विक मुद्रा विनिमय दरों की स्थिरता सुनिश्चित करना 
  • भुगतान संतुलन (BoP) संकट में अल्पकालिक ऋण सहायता 
  • मौद्रिक नीति, कर सुधार, बैंकिंग व सरकारी खर्च में सुधार हेतु तकनीकी सहायता 
  • SDR (Special Drawing Rights) जारी करना

SDR की भूमिका

अंतर्राष्ट्रीय रिजर्व संपत्ति, पाँच मुद्राओं (USD, EUR, RMB, JPY, GBP) पर आधारित मूल्य

प्रमुख रिपोर्टें

  • World Economic Outlook (WEO) — वैश्विक आर्थिक प्रक्षेपण और विश्लेषण
  • Global Financial Stability Report (GFSR) — वैश्विक वित्तीय स्थिरता पर रिपोर्ट
  • Fiscal Monitor — विश्व के वित्तीय बजटों की समीक्षा 

प्रश्न. डैनियल कैट्ज़ को IMF में नियुक्त करने का प्रस्ताव किसने रखा ?

(a) अमेरिकी राष्ट्रपति

(b) IMF के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स

(c) IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

(d) अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X