New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM September Mid Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 22nd Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM September Mid Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 22nd Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो दिवसीय मोरक्को यात्रा

चर्चा में क्यों ? 

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 22-23 सितंबर, 2025 को मोरक्को की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 
  • यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी।


प्रमुख बिंदु:

  • निमंत्रण: मोरक्को के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री श्री अब्देलतीफ लौदियी।
  • उद्देश्य: भारत और मोरक्को के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को मजबूती देना।

यात्रा के प्रमुख उद्देश्य

  • रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना
  • औद्योगिक सहयोग और रक्षा विनिर्माण संबंधों का विकास
  • भारतीय समुदाय से संवाद और संपर्क
  • द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

प्रमुख आकर्षण: टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को संयंत्र

  • स्थान: बेरेचिड, मोरक्को
  • उत्पाद: व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8x8
  • विशेषता: अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र
  • महत्व:
    • आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारतीय रक्षा उद्योग की वैश्विक उपस्थिति
    • अफ्रीका में रणनीतिक औद्योगिक सहयोग का प्रतीक।

समझौता ज्ञापन (MoU)

  • विषय: रक्षा क्षेत्र में सहयोग, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंधों
  • उद्देश्य:
    • द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का विस्तार और गहनरण
    • भारतीय नौसेना और मोरक्को के बीच नौसैनिक सहयोग का सुदृढ़ीकरण
  • ऐतिहासिक सन्दर्भ: भारतीय नौसेना के जहाज हाल के वर्षों में नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर रुकते रहे हैं।

मोरक्को के बारे में:

  • स्थित: उत्तरी अफ्रीका, भूमध्यसागर और अटलांटिक महासागर के तट पर
  • सीमाएँ: अल्जीरिया (पूर्व), पश्चिमी साहारा (दक्षिण), भूमध्यसागर और अटलांटिक महासागर (उत्तर-पश्चिम)
  • राजधानी: रबात 
  • रणनीतिक रूप से अफ्रीका और यूरोप के बीच स्थित

प्रश्न. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 22-23 सितंबर, 2025 को किस अफ़्रीकी देश की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

(a) घाना 

(b) केन्या 

(c) मोरक्को

(d) दक्षिण अफ्रीका 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X