New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डिजीदुकान (DigiDukaan) पहल

चर्चा में क्यों ? 

  • हाल ही में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने संयुक्त रूप से उपभोक्ता पैकेज्ड वस्तुओं (CPG) से संबंधित एक गोलमेज बैठक आयोजित की। इस बैठक में डिजीदुकान (DigiDukaan) पहल की प्रगति और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। 

डिजीडुकान क्या है ? 

  • डिजीदुकान, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) द्वारा शुरू की गई एक पहल है।  
  • इसका मुख्य उद्देश्य किराना दुकानों की व्यवसाय-से-व्यवसाय (B2B) खरीद प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से सक्षम बनाना है। 
  • यह पहल आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर कार्यकुशलता बढ़ाने और व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर केंद्रित है।  

डिजीदुकान की प्रमुख विशेषताएँ 

किराना दुकानदारों के लिए:

  • प्रत्यक्ष खरीद की सुविधा उपलब्ध कराकर लाभ मार्जिन बढ़ाने में सहायता करता है।
  • विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं एवं ऑफरों की स्पष्ट जानकारी प्रदान करता है। 
  • आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करता है।
  • कार्यशील पूँजी के बेहतर उपयोग एवं प्रबंधन को प्रोत्साहित करता है। 

वितरकों के लिए:  

  • ऑर्डर और भुगतान संग्रह प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के माध्यम से अतिरिक्त फील्ड व्यय के बिना अधिक खुदरा विक्रेताओं तक पहुँच बनाने में मदद करता है। 
  • बाजार कवरेज और ग्राहक आधार के विस्तार को आसान बनाता है। 

ब्रांड कंपनियों के लिए:

  • खुदरा विक्रेताओं की वास्तविक मांग संबंधी जानकारी तक सीधी पहुँच प्रदान करता है। 
  • अधिक खुदरा बिक्री केंद्रों से जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराता है।
  • प्रचार एवं प्रोत्साहन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा उनकी निगरानी को सक्षम बनाता है। 
  • डिजीदुकान को प्रारंभिक स्तर पर हैदराबाद में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जहाँ 10,000 से अधिक खुदरा विक्रेता इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।   

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के बारे में 

  • ओएनडीसी की शुरुआत अप्रैल 2022 में की गई थी।
  • यह एक ओपन प्रोटोकॉल आधारित डिजिटल नेटवर्क है।
  • इसके माध्यम से परिवहन सेवाएँ, किराना व्यापार, भोजन ऑर्डर एवं डिलीवरी, होटल आरक्षण, यात्रा सेवाएँ तथा अन्य स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियाँ किसी भी नेटवर्क-सक्षम एप्लिकेशन पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं। 

उद्देश्य: 

  • इसका उद्देश्य डिजिटल बाजार में नए अवसरों का निर्माण करना तथा कुछ बड़े प्लेटफॉर्मों के प्रभुत्व को कम करना है।
  • यह विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) तथा छोटे व्यापारियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने का प्रयास करता है। 
  • यह पहल उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
  • ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का लक्ष्य देशभर के विक्रेताओं, खरीदारों और सेवा प्रदाताओं के लिए समान एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करना है। 
  • यह विभिन्न क्षेत्रों की स्थानीय व्यापारिक सेवाओं को एक साझा डिजिटल नेटवर्क से जोड़कर ई-कॉमर्स को अधिक समावेशी, सुलभ और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X