डायरेक्ट पोर्ट एंट्री सुविधा

हाल ही में, केंद्रीय पोत परिवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मांडविया ने वी.ओ. चिदम्बरनार बंदरगाह में ‘डायरेक्ट पोर्ट एंट्री (डी.पी.ई.) सुविधा का उद्घाटन किया है।

लाभ

  • डी.पी.ई. सुविधा कारोबारी सुगमता तथा अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी लाने, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और विदेशों में माल भेजने की प्रक्रिया को गति देने की दिशा में उठाया गया उल्लेखनीय कदम है।
  • डी.पी.ई. से निर्यातकों के कार्य में दक्षता आने के साथ-साथ सामान भेजने पर लागत में कमी आएगी, जिससे ये अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अधिक प्रतिस्‍पर्धी हो सकेंगे।
  • अत्याधुनिक डायरेक्ट पोर्ट एंट्री (डी.पी.ई.) सुविधा बिना किसी हस्तक्षेप के निर्यातकों को कारखानों से कंटेनरों को सीधे बंदरगाहों पर भेजने की सुविधा उपलब्‍ध कराएगी।
  • कारखानों से सील होकर आए निर्यातित सामानों से भरे कंटेनरों के लिये सीमा शुल्‍क निकासी सुविधा को ट्रक पार्किंग टर्मिनल में 'सागरमाला योजना’ के तहत विकसित किया गया है।
  • बंदरगाहों पर आई.टी. सक्षम बुनियादी ढांचा बंदरगाहों को पोत परिवहन मंत्रालय के ‘मेरीटाइम विजन 2030’ के अनुरूप विश्व स्तर के बंदरगाहों में परिवर्तित कर देगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT