New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

दिव्यांशी भौमिक ने एशियन यूथ टेबल टेनिस में जीता गोल्ड

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में भारत की 14 वर्षीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिव्यांशी भौमिक ने एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 

प्रमुख बिंदु:

  • यह उपलब्धि इसलिए विशेष मानी जा रही है क्योंकि पिछले 36 वर्षों में यह पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  • दिव्यांशी ने चीन की तीन खिलाड़ियों को हराकर यह खिताब हासिल किया।
  • इससे उनका प्रदर्शन और भी उल्लेखनीय बन जाता है।
  • इससे भारत के भीतर युवा टेबल टेनिस प्रतिभाओं के उभरने की एक सकारात्मक लहर दिखाई दे रही है।

अन्य उपलब्धियां

  • दिव्यांशी दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा रही हैं।
  • उन्होंने ड्रीम UTT जूनियर्स के पहले संस्करण में भी पुरस्कार जीता।
  • अप्रैल 2025 में महाराष्ट्र टेबल टेनिस सुपर लीग में उन्हें ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।

भारत का प्रदर्शन - एशियन यूथ TT चैंपियनशिप 2025

पदक

संख्या

स्वर्ण

1 (दिव्यांशी भौमिक)

रजत

1

कांस्य

2

  • कुल मिलाकर भारत ने इस प्रतियोगिता में चार पदक जीते।

 एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप

  • एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। 
  • इसे एशियाई टेबल टेनिस महासंघ(ATTU) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • इसमें एशिया के युवा और किशोर टेबल टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। 
  • यह चैंपियनशिप हर वर्ष या वैकल्पिक वर्षों में आयोजित की जाती है।
  • इसमें प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों (U-15 और U-19) में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • प्रतिभागी देश:
    • चीन, जापान, कोरिया, भारत, सिंगापुर, ईरान, थाईलैंड, हांगकांग, इंडोनेशिया, ताइवान, कजाखस्तान सहित एशिया के लगभग 25-30 देश।

प्रश्न. हाल ही में एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?

(a) मान्या सिंह

(b) दिव्यांशी भौमिक

(c) स्नेहा शर्मा

(d) नेहा अग्रवाल

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR