New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फ़तह-4 मिसाइल

पाकिस्तान ने हाल ही में लंबी दूरी की नई क्रूज़ मिसाइल ‘फ़तह-IV’ (Fatah-IV) के सफल परीक्षण की घोषणा की।

फ़तह-4 मिसाइल के बारे में

  • यह पाकिस्तान द्वारा स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल है।
  • इसकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर (470 मील) है और यह उन्नत एवियोनिक्स और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है।
  • यह उड़ान के दौरान मैक 0.7 (865 किमी प्रति घंटा) की गति तक पहुँच सकती है। लगभग 1,530 किलोग्राम वज़नी यह मिसाइल लगभग 7.5 मीटर लंबी है।
  • इस मिसाइल को ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर-लॉन्चर (TEL) वाहनों से दागा जा सकता है। इसमें ठोस प्रणोदक प्रणोदन (Solid-propellant Propulsion) का उपयोग किया गया है जिससे इसे तीव्रता से प्रक्षेपण और दागने के लिए तैयार किया जा सकता है।
  • यह लगभग 330 किलोग्राम वज़न का पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS) युक्त नेविगेशन सूट द्वारा निर्देशित किया जाता है।
  • संभवत: यह यह कठिन परिस्थितियों में लक्ष्य पर लॉक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेशर्स और AI का उपयोग करती है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी सर्कुलर एरर प्रोबेबिलिटी (CEP) है।
    • फतह-4 अपने लक्ष्य को केवल 4 मीटर की त्रुटि के साथ भेद सकती है जो पाकिस्तानी मिसाइलों के लिए बहुत कम मानी जाती है।
  • यह सतह के निकट उड़ान के माध्यम से दुश्मन की हवाई सुरक्षा को चकमा देने में सक्षम है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR