New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फीफा ने कांगो गणराज्य के फुटबॉल महासंघ पर से निलंबन हटाया

चर्चा में क्यों?

फ़ीफा ने कांगो गणराज्य के फ़ुटबॉल महासंघ (FECOFOOT) पर लगाए गए निलंबन को आधिकारिक रूप से हटा दिया है, जिससे तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के आरोपों के कारण उत्पन्न तीन महीने का गतिरोध समाप्त हो गया। 

क्यों लगाया था निलंबन?

  • निलंबन तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण लगाया गया था।
  • इसमें मुख्य रूप से कांगो के खेल मंत्रालय की भूमिका थी।
  • इस संघर्ष के चलते राष्ट्रीय फ़ुटबॉल महासंघ के मुख्यालय और कई खेल सुविधाओं को बंद कर दिया गया।
  • कांगो के खेल मंत्री ह्यूज न्गुएलोंदेल ने शुरुआत में हस्तक्षेप से इनकार किया, लेकिन बाद में फ़ीफा से बातचीत शुरू की।

फ़ीफा द्वारा पुनः मान्यता के लिए रखी गई शर्तें:

  • FECOFOOT को पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण लौटाया जाए।
  • सरकार को महासंघ के संचालन में सीधा हस्तक्षेप समाप्त करना होगा। 

कांगो गणराज्य की फ़ुटबॉल महासंघ:

  • इसे FECOFOOT (Fédération Congolaise de Football) कहा जाता है।
  • देश में फ़ुटबॉल की सर्वोच्च प्रशासकीय संस्था है। 
  • इसका मुख्यालय ब्राज़ाविल में स्थित है 
  • इसकी स्थापना 1962 में हुई थी।

फीफा (FIFA) के बारे में:

  • इसका पूर्ण नाम है Fédération Internationale de Football Association। 
  • यह विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च शासी संस्था है।
  • स्थापना: 21 मई 1904,पेरिस (फ्रांस)
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्य देश: 211 (संयुक्त राष्ट्र से भी अधिक)
  • मुख्य कार्य:
    • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन (जैसे FIFA World Cup)
    • सदस्य देशों के फुटबॉल संघों का संचालन व समन्वय
    • खेल के नियमों को बनाना और लागू करना

प्रश्न: हाल ही में फीफा ने किस देश के फ़ुटबॉल महासंघ पर से तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण लगाए गए निलंबन को हटा लिया है?

(a) घाना

(b) कांगो गणराज्य

(c) कैमरून

(d) इक्वाडोर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR