New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन, 2026

चर्चा में क्यों ?

  • भारत 1-2 जून 2026 को नई दिल्ली में पहले अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) (International Big Cat Alliance) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • इसकी घोषणा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शिखर सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट और लोगो के लॉन्च के दौरान की।
  • इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैज्ञानिक, संरक्षण विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग लेंगे। 
  • सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बड़ी बिल्ली प्रजातियों (Big Cats) के संरक्षण, सीमा-पार सहयोग को मजबूत करने तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण को बढ़ावा देना है।

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) क्या है ?

  • अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) International Big Cat Alliance एक पहली बार बनाया गया अंतर-सरकारी (intergovernmental) और बहु-एजेंसी (multi-agency) वैश्विक गठबंधन है, जिसका उद्देश्य दुनिया की बड़ी बिल्ली प्रजातियों (Big Cats) का संरक्षण करना है।
  • यह 95 बिग कैट रेंज देशों, वैज्ञानिक संगठनों, संरक्षण भागीदारों और व्यावसायिक समूहों को एक साझा मंच पर लाकर सहयोग, वित्तीय सहायता और ज्ञान साझा करने के माध्यम से संरक्षण चुनौतियों का समाधान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) उत्पत्ति (Origins)

  • वर्ष -2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा Project Tiger की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च 
  • फरवरी 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा औपचारिक स्वीकृति 

कार्यान्वयन (Implementation)

  • यह पहल National Tiger Conservation Authority के माध्यम से स्थापित की गई है 
  • यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अंतर्गत कार्य करती है 
  • यह एक वैश्विक मंच के रूप में काम करती है जहाँ : 
    • संरक्षण विशेषज्ञता साझा की जाती है 
    • परियोजनाओं को वित्तीय सहायता मिलती है 
    • तकनीकी ज्ञान का भंडार बनाया जाता है 

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए)  के उद्देश्य (Objective)

  • सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों का संरक्षण करना: 
    • बाघ (Tiger) 
    • शेर (Lion) 
    • तेंदुआ (Leopard) 
    • हिम तेंदुआ (Snow Leopard) 
    • चीता (Cheetah) 
    • जगुआर (Jaguar) 
    • प्यूमा (Puma) 
  • इनकी घटती जनसंख्या को रोकना और संरक्षण प्रवृत्तियों को उलटना 

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) की सदस्यता (Membership)

  • प्रारंभिक हस्ताक्षरकर्ता देश: भारत, निकारागुआ, एस्वातिनी, सोमालिया, लाइबेरिया 
  • सदस्यता सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के लिए खुली है 
  • इसमें शामिल हैं : 
    • वे देश जहाँ ये प्रजातियाँ पाई जाती हैं 
    • वे देश जो संरक्षण में सहयोग करना चाहते हैं 

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस आवश्यकता (Need for IBCA)

  • आवास विनाश (Habitat loss) 
  • अवैध शिकार (Poaching) 
  • जलवायु परिवर्तन (Climate change) 
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-wildlife conflict) 

इन कारणों से बड़ी बिल्लियों की संख्या तेजी से घट रही है, इसलिए वैश्विक स्तर पर संरक्षण आवश्यक है।

वित्त पोषण (Funding)

  • भारत का योगदान : लगभग ₹150 करोड़ (2023–2028) 
  • अतिरिक्त फंडिंग स्रोत : 
    • द्विपक्षीय (Bilateral) 
    • बहुपक्षीय (Multilateral) 
    • दाता संगठन (Donor agencies) 

प्रमुख कार्य (Key Functions)

1. सहयोगात्मक मंच

  • संरक्षणवादियों, सरकारों, वैज्ञानिकों का वैश्विक नेटवर्क 
  • सर्वोत्तम संरक्षण प्रथाओं का आदान-प्रदान 

2. वित्तीय और तकनीकी सहायता

  • वैश्विक संरक्षण परियोजनाओं के लिए साझा फंड 
  • संसाधन-हीन देशों को तकनीकी सहायता 

3. नीति एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग

  • CITES और CMS जैसे समझौतों के साथ समन्वय 
  • सीमा-पार (Transboundary) संरक्षण को बढ़ावा 

4. वैज्ञानिक अनुसंधान

  • आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित संरक्षण 
  • पारिस्थितिकी जरूरतों पर फोकस 

5. सतत आजीविका

  • संरक्षण को स्थानीय रोजगार और जलवायु लचीलापन से जोड़ना 

बिग कैट का पारिस्थितिक महत्व

  • बड़ी बिल्लियाँ शीर्ष शिकारी (Apex predators) हैं 
  • पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखती हैं 
  • जैव विविधता और जलवायु स्थिरता में योगदान देती हैं 
  • वनों और घासभूमि का संरक्षण कार्बन अवशोषण में सहायक है 

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का भारत के लिए महत्व 

  • भारत को वैश्विक वन्यजीव कूटनीति में नेतृत्व प्रदान करता है 
  • भारत के सफल मॉडल जैसे : 
    • प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) 
    • प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah) को वैश्विक स्तर पर साझा करता है 

प्रोजेक्ट टाइगर (1973 )

  • प्रोजेक्ट टाइगर भारत द्वारा 1 अप्रैल, 1973 को शुरू की गई एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य बाघों को विलुप्त होने से बचाना है। 
  • इसका प्रबंधन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए)द्वारा किया जाता है ।
  • यह योजना बाघों के प्राकृतिक आवास में संरक्षण, संरक्षित बाघ अभयारण्यों की स्थापना और उनकी आबादी बढ़ाने पर केंद्रित है।

 

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)

  • National Tiger Conservation Authority भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अधीन एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है, जिसकी स्थापना भारत में बाघ संरक्षण को मजबूत करने के लिए की गई थी।
  • यह संस्था नियामकीय, तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) तथा देश के बाघ अभ्यारण्यों (Tiger Reserves) के प्रबंधन और निगरानी का कार्य करती है।

स्थापना (Establishment)

  • दिसंबर 2005 में गठित हुई, इसे टाइगर टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972(Wildlife (Protection) Act 1972) में संशोधन के बाद वैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। 

उद्देश्य (Purpose)

  • Project Tiger को वैधानिक आधार प्रदान करना 
  • केंद्र और राज्य सरकारों के बीच जवाबदेही सुनिश्चित करना 
  • बाघ अभ्यारण्यों के प्रभावी संरक्षण और प्रबंधन को मजबूत करना 

प्रमुख कार्य एवं शक्तियाँ (Functions & Powers)

1. टाइगर संरक्षण योजनाओं की स्वीकृति

  • राज्यों द्वारा तैयार Tiger Conservation Plans की समीक्षा और अनुमोदन 

2. मानक निर्धारण

  • कोर और बफर क्षेत्रों में पर्यटन एवं संरक्षण गतिविधियों के लिए दिशानिर्देश तय करना 

3. प्रबंधन मूल्यांकन

  • बाघ अभ्यारण्यों का Management Effectiveness Evaluation (MEE) करना 

4. बाघों की गणना एवं निगरानी

  • अखिल भारतीय बाघ आकलन (All India Tiger Estimation) कराना 
  • कैमरा ट्रैप जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग 
  • 2022 के आकलन के अनुसार भारत में 3000 से अधिक बाघ पाए गए 

5. भूमि उपयोग नियंत्रण

  • अभ्यारण्यों में खनन एवं अस्थिर विकास परियोजनाओं पर रोक लगाने की शक्ति 

 प्रमुख पहलें (Key Initiatives)

 M-STrIPES

  • बाघ अभ्यारण्यों की बेहतर गश्त और निगरानी हेतु सॉफ्टवेयर प्रणाली 

 Special Tiger Protection Force (STPF)

  • शिकार-रोधी अभियान हेतु विशेष सुरक्षा बल 

 Tiger Reintroduction Programme

  • सरिस्का और पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का पुनर्स्थापन 

अंतरराष्ट्रीय भूमिका (International Role)

  • National Tiger Conservation Authority भारत द्वारा शुरू किए गए (अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए)) International Big Cat Alliance के लिए नोडल एजेंसी के रूप में भी कार्य करता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR