New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025

चर्चा में क्यों ?

पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) की प्रसिद्ध डल झील में किया गया।

पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025:

  • इनका आयोजन 23 से 25 अगस्त तक श्रीनगर, डल झील में हुआ।
  • इन खेलों का शुभंकर हिमालयन किंगफिशर था।
  • आयोजक :  स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद
  • उद्देश्य- जल क्रीड़ा (कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग आदि) को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना।

पदक तालिका

  • मध्य प्रदेश : 18 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य) 
    • कयाकिंग और कैनोइंग में चारों स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा बनाया।
  • ओडिशा - 10 पदक
  • केरल - 7 पदक
  • मध्य प्रदेश ने अपने खिलाड़ियों की दक्षता और खेल अधोसंरचना के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विशेष महत्व

  • डल झील का चयन : 
    • डल झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक शिकारा नौकाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। 
    • यहां जल क्रीड़ा महोत्सव आयोजित करना भारत की "स्पोर्ट्स टूरिज्म" क्षमता को रेखांकित करता है।
  • खेलो इंडिया पहल : 
    • खेलो इंडिया योजना का मुख्य लक्ष्य है ग्रासरूट लेवल पर प्रतिभाओं की पहचान और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी
  • क्षेत्रीय संतुलन : 
    • देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों की भागीदारी ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी सशक्त किया।

प्रश्न. पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 कहाँ आयोजित हुआ ?

(a) कोचीन, केरल

(b) भुवनेश्वर, ओडिशा

(c) श्रीनगर, डल झील

(d) भोपाल, मध्य प्रदेश

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X