New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

पृथ्‍वी पर पहुंचा एस्टेरॉयड का पहला नमूना 

प्रारंभिक परीक्षा - एस्टेरॉयड का पहला नमूना
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

नासा (NASA) का पहला अंतरिक्ष कैप्सूल (Space Capsule) पहले क्षुद्रग्रह नमूने को लेकर पृथ्वी पर उतरा।

nasa

प्रमुख बिंदु :

  • नासा का OSIRIS-REx अंतरिक्ष यान क्षुद्रग्रह बेन्नू का सैंपल लेकर पृथ्वी पर उतरा।
  • इसकी सॉफ्ट लैंडिंग 24 सितंबर 2023 को अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में हुई।
  • नासा ने वर्ष 2016 में ओसीरिस-रेक्स (ओरिजिंस, स्पेक्ट्रल इंटरप्रीटेशन, रिसोर्स आईडेंटीफिकेशन, सिक्योरिटी, रेगोलिथ एक्सप्लोरर) अंतरिक्ष यान को बेन्नू क्षुद्रग्रह  की यात्रा हेतु लॉन्च किया गया था।
  • OSIRIS-REx जो नमूने लेकर उतरा है वे अंतरिक्ष चट्टान के 4.6 बिलियन वर्ष पुराने टुकड़े हैं 
  • ये टुकड़े इस बात पर प्रकाश डाल सकते हैं कि ग्रह कैसे बने एवं जीवन कैसे शुरू हुआ।

NASAs-OSIRIS-Rex

पृथ्वी के निर्माण का खुलेगा राज

  • यह  सौर मंडल में बनी सबसे पुरानी सामग्रियों में से एक हैं।
  • क्षुद्रग्रहों के नमूने बताते हैं कि पृथ्वीके निर्माण में  बनाने में कौन –कौन  सामग्रियां थीं?
  • ये टुकड़े यह भी बता सकते हैं कि वे सामग्रियां एक साथ कैसे आईं और एक साथ मिश्रित  होकर पृथ्वी पर रहने योग्य वातावरण कैसे बना।

छुद्रग्रह बेन्नू को ही क्यों चुना गया

  • बेन्नू को संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
  • नासा का सुझाव है कि 2100 के दशक के मध्य के बाद और कम से कम 2300 तक इसके पृथ्वी से टकराने की  संभावना है।
  • अनुसंधान का एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र क्षुद्रग्रह की कार्बन से भरी सतह है, जिसका अध्ययन करके वैज्ञानिक यह पता लगाने के लिए उत्सुक हैं कि क्या ऐसी वस्तुएं जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं जैसे कार्बनिक पदार्थ और पानी ।

क्षुद्रग्रह बेन्नू (Bennu):

  • बेन्नू एक प्राचीन क्षुद्रग्रह है, जो कि वर्तमान में पृथ्वी से लगभग 200 मिलियन मील से अधिक दूरी पर है।
  • यह अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जितना लंबा है एवं  इसका नाम मिस्र के एक देवता के नाम पर रखा गया है।
  • इस क्षुद्रग्रह की खोज लिंकन नियर-अर्थ एस्टेरॉयड रिसर्च टीम’ के द्वारा वर्ष 1999 में की गई थी।
  • इसमें  कार्बन और अन्य खनिज शामिल हैं।
  • इसमें उपस्थित कार्बन की उच्च मात्रा के कारण, यह केवल 4% प्रकाश को ही परावर्तित करता है,
  • बेन्नू का लगभग 20-40% अंतरिक्ष हिस्सा खाली है
  • यह लगभग 4.5 बिलियन साल पुराना है।
  • बेन्नू अगली शताब्दी में वर्ष 2175 से वर्ष 2199 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. नासा के OSIRIS-REx अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग 24 सितंबर 2023 को अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में हुई।
  2. इस क्षुद्रग्रह की खोज भारतीय  लिंकन नियर-अर्थ एस्टेरॉयड रिसर्च टीम’ के द्वारा वर्ष 1999 में की गई थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न :  पृथ्वी के उत्त्पत्ति एवं विकास में क्षुद्रग्रह के महत्व की व्याख्या कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR