प्रधानमंत्री मोदी को ब्यूनस आयर्स की चाबी से सम्मानित किया गया

चर्चा में क्यों?

  • 6 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में "शहर की चाबी" (Key to the City) से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान भारत-अर्जेंटीना द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया।

57 वर्षों बाद भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक यात्रा

  • यह यात्रा 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली अर्जेंटीना यात्रा थी।
  • यह यात्रा भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार की दृष्टि से ऐतिहासिक मानी जा रही है।

प्रतीकात्मक सम्मान: शहर की चाबी

  • ब्यूनस आयर्स के सिटी गवर्नमेंट प्रमुख जॉर्ज मैक्री ने पीएम मोदी को यह चाबी भेंट की।
  • यह विश्वास, सम्मान और मित्रता का प्रतीक है।
  • विदेश मंत्रालय ने इसे भारत-अर्जेंटीना संबंधों में मोदी की निर्णायक भूमिका का प्रतीक बताया।

महापुरुषों को श्रद्धांजलि

  • पीएम मोदी ने ब्यूनस आयर्स में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
  • उन्होंने कहा कि गांधी का शांति और अहिंसा का संदेश विश्व को प्रेरित करता रहेगा।
  • मोदी ने प्लाजा सैन मार्टिन में जनरल जोस डी सैन मार्टिन को भी श्रद्धांजलि दी।

भारत-अर्जेंटीना द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाई

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात की।
  • दोनों देशों ने 75 वर्षों की राजनयिक साझेदारी का जश्न मनाया।
  • समझौते निम्न क्षेत्रों में हुए:
    • ऊर्जा: लिथियम व शेल गैस आपूर्ति
    • दवा: भारतीय दवाओं के लिए आसान पहुँच
    • कृषि व खनन
    • रक्षा सहयोग और व्यापार
  • पीएम मोदी ने राष्ट्रपति माइली को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रश्न :-हाल ही में किस भारतीय नेता को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स की 'शहर की चाबी' (Key to the City) से सम्मानित किया गया?

(a) डॉ. एस. जयशंकर

(b) नरेंद्र मोदी

(c) राजनाथ सिंह

(d) निर्मला सीतारमण

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT