साहिल किनी को रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) का सीईओ नियुक्त किया गया।
प्रमुख बिंदु :-
फिनटेक क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी और सेतु के पूर्व सह-संस्थापक साहिल किनी को हाल ही में रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH)का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)नियुक्त किया गया है।
वे राजेश बंसल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 2024 की शुरुआत में समाप्त हुआ था।
यह नियुक्ति भारत के डिजिटल फाइनेंशियल सिस्टम को और अधिक नवाचारी, समावेशी व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आरबीआई इनोवेशन हब में नेतृत्व परिवर्तन
राजेश बंसल, जिन्होंने RBIH के संस्थापक सीईओ के रूप में 4 वर्षों तक कार्य किया, उनके नेतृत्व में ‘फ्रिक्शनलेस क्रेडिट प्लेटफॉर्म’ और ‘स्वानारी’ जैसी उल्लेखनीय पहलें शुरू की गईं।
इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और समावेशी बनाना था।
साहिल किनी की नियुक्ति एक ऐसे चरण की शुरुआत का संकेत है जो नवाचार, साझेदारी विस्तार और डिजिटल समाधान परीक्षण पर केंद्रित होगा।
साहिल किनी कौन हैं?
साहिल किनीआईआईटी मद्रास से स्नातक हैं।
उन्होंनेMcKinsey, Espada Investments, और Titan जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य किया है।
2018 में, उन्होंने फिनटेक स्टार्टअप सेतु की सह-स्थापना की थी, जिसे 2022 में Pine Labs ने अधिग्रहित कर लिया।
वेiSPIRIT फाउंडेशन के सदस्य भी रहे, जहाँ उन्होंने Aadhaar, UPI और IndiaStack जैसी राष्ट्रीय डिजिटल परियोजनाओं में योगदान दिया।
RBIH क्या है?
RBIHकी स्थापना2022 में भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था के रूप में की गई थी।
इसका मुख्यालय बेंगलुरुमें स्थित है।
इसका उद्देश्य वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देना, सरकार-बैंक-स्टार्टअप सहयोग को मजबूत करना तथा डिजिटल वित्तीय ढांचे को सक्षम बनाना है।
इसके प्राथमिक क्षेत्र –
समावेशी ऋण (Inclusive Credit)
धोखाधड़ी की रोकथाम
डिजिटल भुगतान ढांचे का विस्तार
क्यों है यह नियुक्ति महत्वपूर्ण?
भारत में तेजी से बढ़ रहे फिनटेक इकोसिस्टम को दिशा देने के लिए तकनीकी और उद्यमशीलता अनुभव की आवश्यकता है।
साहिल किनी जैसे युवा नेतृत्व से नीति, नवाचार और समावेशन के बीच एक बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है।
उनकी नियुक्ति भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के अगले चरण की तैयारी का संकेत देती है।
प्रश्न :-हाल ही में किसे रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है?