New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पहला ट्रांसजेंडर ओपीडी

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए स्पेशल ओपीडी की व्यवस्था की गई है।

transgender-opd

उद्देश्य- यहसमुदाय स्वास्थ्य देखभाल एवंनिजी स्वास्थ्य सुविधाएं सार्वजनिक स्थानों पर लेने में असहज महसूस न करें।

प्रमुख बिंदु-

  • यह पहला मौका है कि जब देश की किसी अस्पताल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए इस तरह के इंतजाम किए गए हैं।
  • उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कियागया।
  • अस्पताल में इन सेवाओं का लाभ मिलेगा-
    • ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए अस्पताल में हार्मोन विश्लेषण और मुफ्त हार्मोनल उपचार के साथ एंडोक्रिनोलॉजी सुविधा
    • नैदानिक- मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के साथ मनोचिकित्सा सुविधा
    • प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा
    • इसके अलावा त्वचा विज्ञान, मूत्रविज्ञान और बाल चिकित्सा सेवाएं
    • सभी संबंधित रक्त जांच सेवाएं ओपीडी में उपलब्ध कराई जाएंगी।
    • ओपीडी सेवा विभाग में ट्रांसजेंडर के लिए शौचालय कीभी व्यवस्था है।

ओपीडी के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों ने इस अग्रणी कदम के लिए प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया

संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु-

1. ट्रांसजेंडर-

    • ट्रांसजेंडर को हिंदी में परलैंगिक कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति जिसका लिंग उसके जन्म के समय के नियत लिंग से मेल नहीं खाता है।

2. ट्रांससेक्शुअल-

    • ट्रांससेक्शुअल एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ही होता है, जो स्थायी रूप से अपना लिंग परिवर्तित करवा लेता है।

3. थर्ड जेंडर-

    • ज्यादातर ट्रांसजेंडर या ट्रांससेक्शुअल व्यक्ति, महिला या पुरुष के रूप में पहचाने जाते हैं। लेकिन दूसरे लोग उन्हें इन दोनों से भिन्न रूप में अर्थात् थर्ड जेंडर के रूप में देखते हैं।

4. हिजड़ा-

    • हिजड़ा व्यक्ति वह है जो पुरुष के रूप में जन्म लेता है लेकिन महिला या थर्ड जेंडर के रूप में पहचाना जाता है।

5. किन्नर /शीमेल-

    • लिंग के आधार पर जन्म के समय पुरुष करार दिया गया, पर वह खुद को महिला के रूप में पहचानती हैं। लिंग होते हुए वह बॉडी पार्ट्स की सर्जरी करवाती हैं।
    • स्त्री और पुरुष दोनों के अंग होने के कारण ऐसे लोगों को शी (she) मेल (male) कहने का प्रचलन चालू हुआ|

6. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कानून में ट्रांसजेंडर को तीसरे लिंग के रूप में अप्रैल 2014 को घोषित किया है।

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पहला स्पेशल ओपीडी दिल्ली में स्थापित किया गया है
  2. 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को तीसरे लिंग के रूप में घोषित किया है।
  3. स्थायी रूप से लिंग परिवर्तित करवा लेने वाले व्यक्ति को ट्रांससेक्शुअल कहते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) केवल 1 और 2

(d) सभी 1,2 और 3 

उत्तर - (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X