New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

जीनोम सीक्वन्सिंग(अनुक्रमण)

प्रारंभिक परीक्षा: जीनोम अनुक्रमण
(मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र:3विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास,  बायो-टैक्नोलॉजी से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता)

सुर्खियों में क्यों?

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से नए वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए केवल जीनोम अनुक्रमण (परीक्षण में वृद्धि नहीं) करने का आग्रह किया है।

genome-sequencing

प्रमुख बिन्दु 

  • हाल ही में चीन की ज़ीरो कोविड नीति के बाद भी कोविड के मामलों में भारी उछाल देखा जा रहा है। वहाँ 20 दिनों में अनुमानित 250 मिलियन लोग संक्रमित हुए हैं। 
  • इस संक्रमण का कारण Omicron BF.7 का नया उप-वेरिएंट (sub variant) है। इसके अलावा वहाँ हाल में इम्यून एस्केप म्यूटेशन के साथ तीन अन्य वेरिएंट देखे गए हैं। 
    • ऐसा उत्परिवर्तन या म्यूटेशन जो वायरस को मानव प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने में मदद करता है इम्यून एस्केप म्यूटेशन कहलाता है। 

भारत और चीन में कोविड की स्थिति 

csaecomprasion

जीनोम क्या है?

  • किसी जीव के सभी डीएनए के समूह को उसका जीनोम कहा जाता है यह कोशिका में पाए जाने वाले डीएनए निर्देशों का पूरा सेट होता है। इसमें व्यक्ति के विकास और कार्य करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी मौजूद होती है। 
  • जीनोम अविश्वसनीय रूप से छोटे और बड़े दोनों तरह के हो सकते हैं-
    • जैसे- क्रमशः वायरस या बैक्टीरिया और पौधों के जीनोम 

जीनोम बनाम जीन

जीनोम

जीन

कोशिका में कुल डीएनए समूह को संदर्भित करता है 

डीएनए का केवल एक हिस्सा

आनुवंशिक जानकारी का वंशानुगत तत्व

प्रोटीन संश्लेषण के प्रोटीन और नियामक तत्वों दोनों को कूटबद्ध करता है 

केवल प्रोटीन संश्लेषण को कूटबद्ध करता है 

BASES की संख्या अपेक्षाकृत अधिक  

BASES की संख्या अपेक्षाकृत कम  

केवल जीनोम अनुक्रमण का आग्रह क्यों?

  • जीनोम अनुक्रमण के द्वारा म्यूटेशन को पूर्व में ज्ञात कर इसे रोका जा सकता है जिससे उपचार की नई विधियाँ पहले ही खोजी जा सके।  
    • क्योंकि वायरस म्यूटेशन के साथ विकसित होता है। 
  • इसलिए सरकार ने नए वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए परीक्षण में वृद्धि न करके केवल जीनोम अनुक्रमण का आग्रह किया है। 

संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण

  • सभी जीवों (सूक्ष्मजीवों, पौधों, स्तनधारियों) का एक अद्वितीय आनुवंशिक कोड या जीनोम होता है, जो न्यूक्लियोटाइड बेस (आधार) से बना होता है। जिसके अंतर्गत एडेनिन, थाइमिन, साइटोसिन, गुआनिन (A, T, C और G) होते हैं। इन्हीं आधारों के क्रम को क्रमबद्ध करना जीनोम अनुक्रमण कहलाता है। 
  • यह प्रयोगशाला में होने वाली एक प्रक्रिया है जो एक ही समय में जीव के जीनोम में आधारों के क्रम को क्रमबद्ध करती है।

जीनोम अनुक्रमण की प्रक्रिया 

genome

संपूर्ण-जीनोम अनुक्रमण के लाभ

  • विभिन्न प्रकार के आनुवंशिक रोगों से बचाव किया जा सकता है। 
  • Human Genome Project के निर्माण में सहायक। 
  • उच्च प्रतिरोधक क्षमता वाली प्रजातियों का विकास करने में सहायक।  
  • रोगों के लक्षण प्रकट होने से पूर्व ही उसकी रोकथाम हो सकेगी। 

भारत द्वारा कोविड के नए वैरिएन्ट को रोकने की रणनीति  

  • जुलाई तक 90% से अधिक वयस्क आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण किया गया। 
  • भारत में जीनोम अनुक्रमण की गति को जल्द ही बढ़ाया जा रहा है। 
  • अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन के बाद 2% यादृच्छिक नमूनाकरण (Random Testing) किया जा रहा है जिसमें चीन सहित अन्य देशों से आगमन के बाद अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण करना शामिल है। 
  • केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को चिकित्सा ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 
  • इंट्रानेजल वैक्सीन सहित सात COVID-19 टीकों के नवीन अनुसंधान के लिए स्वीकृत विभिन्न वैक्सीन प्लेटफार्मों का उपयोग किया जा रहा है, इसमें नए लैब की स्थापना भी शामिल है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X