New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

जॉर्जिया का रीको(RICO) अधिनियम

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-2   

चर्चा में क्यों-

जॉर्जिया का Racketeer Influenced and Corrupt Organisations(RICO) अधिनियम भारत के मकोका जैसा माफिया विरोधी कानून है, जिसके तहत हाल ही में ट्रम्प पर आरोप लगाया गया है।

प्रमुख बिंदु-

ट्रम्प पर कई अपराधों के लिए आरोप लगाए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से जालसाजी, गलत बयान देना, एक सार्वजनिक अधिकारी का रूप धारण करना, गवाहों को प्रभावित करना और साजिश शामिल हैं, जिसमें RICO के तहत भी आरोप अभियोग के केंद्र में हैं।

रीको(RICO) अधिनियम-

  • जॉर्जिया रीको अधिनियम 1970 के अमेरिकी संघीय रीको अधिनियम पर आधारित एक रैकेट-विरोधी कानून है।
  • संघीय और राज्य दोनों कानून संगठित अपराध, माफिया और आपराधिक सिंडिकेट को लक्षित करने के लिए बनाए गए थे
  • अब यह कानून माफिया से परे विस्तारित हो गया है। गबन से लेकर भ्रष्टाचार तक कई अवैध गतिविधियों में इसका उपयोग किया जाने लगा है।
  •  रीको कानून का दायरा और विस्तार में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका),1999 के साथ इसकी समानताएं हैं, जिसका उपयोग अब भारत के कई हिस्सों में कई अपराधों में आरोपियों पर आरोप लगाने के लिए किया जाता है।

ट्रम्प पर रीको के तहत आरोप-

  • आरोप लगाया गया है कि ट्रम्प और 18 अन्य व्यक्तियों ने एक आपराधिक संगठन बनाया, जिसके सदस्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।
  • अभियोग में कम से कम 161 अलग-अलग आपराधिक "कृत्यों" का विवरण सूचीबद्ध किया गया है, जिसके इरादे, परिणाम, साथी, पीड़ित और कमीशन के तरीके लगभग समान थे।
  • जॉर्जिया में जालसाजी के लिए दोषी पाए जाने पर 20 साल की जेल की सजा हो सकती है।

RICO की शक्ति-

इसकी शक्ति को जॉन मार्शल लॉ स्कूल में कानून के प्रोफेसर माइकल मियर्स के शब्दों में समझते हैं –

  • यह कानून एक अभियोजक को किसी संगठन के प्रमुख के खिलाफ जाने की अनुमति देता है।
  • बिना यह साबित किए कि वह प्रमुख सीधे तौर पर इसमें शामिल है।
  • यानी यदि आप अभियोजक हैं, तो यह सोने की खान है और यदि आप बचाव पक्ष के वकील हैं, तो यह एक बुरा सपना है।

MCOCA Act-

 इसका पूरा नाम महाराष्ट्र कंट्रोल आफ ऑर्गेनाइज्ड क्राईम एक्ट (Maharashtra Control Of Organised Crime Act ,1999 ) है।

  • मकोका के आरोपी की आसानी से जमानत नहीं होती है।
  • किसी अपराधी पर मकोका लगाना भी आसान नहीं है
  • किसी अपराधी पर मकोका लगाने के लिए ACP (Assistant Commissioner of Police) या इसी रैंक के अधिकारी से मंजूरी लेनी पड़ती है।
  • मकोका तभी लगेगी जब व्यक्ति-
    • पिछले 10 साल में कम से कम 2 संगठित अपराधों में संलिप्त रहा हो 
    • उस अपराध में कम से कम 2 लोग शामिल हों।
  • इस केस का ट्रायल  मकोका नामक विशेष कोर्ट में चलता है। 

MACOCA  Act के उद्देश्य-

इसका उद्देश्य संगठित अपराधों को खत्म करना था। 

संगठित अपराध- जैसे-  अंडरवर्ल्ड जुड़े अपराधी, जालसाजी, जबरन वसूली, हत्या की कोशिश, धन की उगाही आदि गतिविधियाँ।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. MACOCA अधिनियम संगठित अपराधियों पर लागू होता है।
  2. RICO कानून ब्रिटिश देश से संबंधित है।

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                       

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों               

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहा RICO अधिनियम भारत के MACOCA अधिनियम से किस प्रकार समानता रखता है?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR