New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वैश्विक स्वास्थ्य अनुमान, 2019

संदर्भ

हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्वास्थ्य अनुमान (Global Health Estimates), 2019 जारी कियेहैं। इस अनुमान में वर्ष 2000 से 2019 तक की अवधि के स्वास्थ्य संबंधी आँकड़ो को शामिल किया गया है।

वैश्विक स्वास्थ्य अनुमान, 2019 के प्रमुख बिंदु

  • यह अनुमान रिपोर्ट वर्ष 2000 से अब तक वैश्विक व घरेलू स्तर पर स्वास्थ्यसंबंधी संकेतकों, जैसेस्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन प्रत्याशा, तथा मृत्यु दर एवं रुग्णता आदि के व्यापक एवं टाइम सीरीज़ पर आधारित आँकड़े प्रस्तुत करती है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की शीर्ष 10 मौतों में से 7 गैर- संक्रामक रोगों के कारण होती हैं, जबकि वर्ष 2000 में यह आँकड़ा 10 में 4 मौतों का था।
  • वैश्विक स्तर पर पिछले 20 वर्षों से लगातार हृदय रोग,मौतों का प्रमुख कारण बना हुआ है।
  • मधुमेह और मनोभ्रम (Dementia) रोग भी शीर्ष 10 कारणों में एक प्रमुख कारण है।
  • सभी प्रकार के रोगों से होने वाली मौतों में केवलहृदय रोग से ही 16% मौतें होती हैं। हृदय रोग से होने वाली मौतों की संख्या वर्ष 2000 में 2 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2019 में 9 मिलियन हो गई है।
  • संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों में वैश्विक गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी निम्न और मध्यम आय वाले देशों में यह एक गंभीर चुनौती बनी हुई है।
  • निम्न-आय वाले देशों में मृत्यु के लिये उत्तरदाई शीर्ष 10 कारणों में से 6 अभी भी संक्रामक रोग हैं, जिनमें मलेरिया (छठे), क्षय रोग (8वें) और एड्स (9वें) शामिल हैं।हालाँकि एड्स वर्ष 2000 में मृत्यु के प्रमुख कारणोंमें 8वें स्थान पर था जो गिरकर वर्ष 2019 में 19वें स्थान पर आ गया है।
  • क्षय रोग भी वर्ष 2000 में 7वें स्थान से गिरकर 2019 में 13वें स्थान पर आ गया है तथा इसके कारणवैश्विक मौतों में 30% की कमी आई है।
  • वर्ष 2019 में, निमोनिया और अन्य श्वसन संबंधी संक्रमण,संक्रामक रोगों के सबसे घातक समूह में शामिल थे और वैश्विक स्तर पर होने वाली मौतों के लिये चौथा सबसे बड़ा कारण थे।
  • ये अनुमान जीवन प्रत्याशा में वृद्धि की पुष्टि भी करते हैं: आँकड़ों के अनुसार जीवन प्रत्याशा में वर्ष 2019 में वर्ष 2000 की तुलना में 6 साल की वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जहाँ औसत जीवन प्रत्याशा 67 थी, वहीं 2019 में बढ़करयह 73 हो गई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR