New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स

चर्चा में क्यों ? 

  • हाल ही में जारी इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में दुनिया के 173 शहरों का जीवन-यापन की गुणवत्ता और रहने योग्य परिस्थितियों के आधार पर आकलन किया गया है।

प्रमुख निष्कर्ष

  • कोपेनहेगन (डेनमार्क) लगातार दुनिया का सबसे रहने योग्य (Most Liveable) शहर बना हुआ है। 
  • इसके बाद वियना (ऑस्ट्रिया) दूसरे और मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 शहरों में अधिकांश शहर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और स्विट्ज़रलैंड जैसे विकसित एवं समृद्ध देशों के हैं।
  • पश्चिमी यूरोप अब भी रहने योग्य शहरों के मामले में सबसे बेहतर क्षेत्र बना हुआ है, हालांकि ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में उसका औसत स्कोर लगभग स्थिर रहा। इसके विपरीत एशिया के औसत स्कोर में सुधार दर्ज किया गया है। वर्तमान में शीर्ष 20 शहरों में एशिया के 9 और यूरोप के 7 शहर शामिल हैं।
  • ईरान से जुड़े युद्ध ने खाड़ी क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका (MENA) क्षेत्र के शहरों के औसत लिवेबिलिटी स्कोर में 1 अंक की गिरावट दर्ज की गई। ओमान की राजधानी मस्कट और कुवैत सिटी की रैंकिंग में सबसे अधिक गिरावट आई, जबकि तेहरान (ईरान) सबसे कम रहने योग्य 10 शहरों की सूची में शामिल हो गया।
  • चीन के शहरों ने स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare) में सुधार के कारण अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति की है। वहीं न्यूयॉर्क के स्थिरता (Stability) स्कोर में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है, जिसका प्रमुख कारण पिछले कुछ वर्षों में अपराध दर में कमी तथा बड़े आतंकवादी हमलों के जोखिम में आई गिरावट है। 

ईआईयू (EIU) ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026: शीर्ष 10 सबसे रहने योग्य शहर  

शहर

देश

रैंक

कुल स्कोर

कोपेनहेगन

डेनमार्क

1

98

वियना

ऑस्ट्रिया

2

97

मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया

3

97

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया

4

97

ज्यूरिख

स्विट्ज़रलैंड

5

96

जिनेवा

स्विट्ज़रलैंड

6

96

ओसाका

जापान

7

96

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया

8

96

वैंकूवर

कनाडा

9

96

टोक्यो

जापान

10

96

भारतीय शहरों का प्रदर्शन 

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 के अनुसार, 

  • नई दिल्ली 120वें स्थान 
  • मुंबई 121वें स्थान   
  • चेन्नई 123वें स्थान और 
  • बेंगलुरु 127वें स्थान पर है। 

भारत की निम्न रैंकिंग के प्रमुख कारण 

1. पर्यावरणीय चुनौतियाँ और प्रदूषण

  • भारतीय शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में निरंतर वृद्धि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कमजोर व्यवस्था तथा पर्यावरणीय संसाधनों का क्षरण शहरी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं। इन कारणों से शहरों की रहने योग्य स्थिति (लिवेबिलिटी) पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2. सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सीमाएँ  

  • देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ते दबाव के कारण सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ समान रूप से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। सरकारी अस्पतालों में सीमित संसाधन, स्वास्थ्य सेवाओं तक असमान पहुँच तथा इलाज पर लोगों के निजी खर्च (आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय) का अधिक होना इस चुनौती को और गंभीर बनाता है।

3. अनियोजित शहरी विकास 

  • तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बावजूद कई शहरों में आधारभूत ढाँचे का विकास अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है। इसके परिणामस्वरूप यातायात जाम, सार्वजनिक परिवहन की अपर्याप्त व्यवस्था, किफायती आवासों की कमी, झुग्गी-बस्तियों का विस्तार, जल संकट तथा शहरी बाढ़ जैसी समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं। ये परिस्थितियाँ शहरी नियोजन और बुनियादी ढाँचे में सुधार की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से रेखांकित करती हैं।

लिवेबिलिटी (Liveability) क्या है ? 

  • लिवेबिलिटी (रहने योग्य स्थिति) वह अवधारणा है, जिसके माध्यम से यह आकलन किया जाता है कि दुनिया के कौन-से शहर लोगों को रहने के लिए सर्वोत्तम या सबसे खराब परिस्थितियाँ उपलब्ध कराते हैं।
  • इसका उपयोग केवल शहरों की जीवन-गुणवत्ता मापने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विभिन्न देशों और शहरों के विकास स्तर की तुलना, जीवन-स्तर का मूल्यांकन तथा विदेश में कार्यरत कर्मचारियों (Expatriates) के लिए कठिनाई भत्ता (Hardship Allowance) निर्धारित करने जैसे कार्य भी किए जाते हैं।
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) का ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स यह मूल्यांकन करता है कि किसी शहर में रहने वाले व्यक्ति को दैनिक जीवन में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह विभिन्न शहरों की जीवन-गुणवत्ता की तुलनात्मक रैंकिंग भी प्रस्तुत करता है।

लिवेबिलिटी रेटिंग की गणना कैसे की जाती है ? 

  • लिवेबिलिटी सूचकांक तैयार करने के लिए प्रत्येक शहर का मूल्यांकन 30 से अधिक गुणात्मक (Qualitative) और मात्रात्मक (Quantitative) संकेतकों के आधार पर किया जाता है। इन संकेतकों को पाँच प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है-
    • स्थिरता (Stability)
    • स्वास्थ्य सेवाएँ (Healthcare)
    • संस्कृति एवं पर्यावरण (Culture and Environment)
    • शिक्षा (Education)
    • अवसंरचना (Infrastructure)
    • मूल्यांकन की प्रक्रिया
  • गुणात्मक (Qualitative) संकेतकों का आकलन ईआईयू के विशेषज्ञ विश्लेषकों तथा संबंधित शहरों के स्थानीय विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है।
  • मात्रात्मक (Quantitative) संकेतकों के लिए विभिन्न विश्वसनीय बाहरी स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण किया जाता है। इन आँकड़ों का उपयोग गुणात्मक मूल्यांकन की पुष्टि (Benchmarking) के लिए भी किया जाता है।

स्कोरिंग प्रणाली

  • प्रत्येक श्रेणी के संकेतकों को निर्धारित भार (Weightage) के अनुसार जोड़कर 1 से 100 के बीच अंक दिए जाते हैं।
    • 1 अंक – अत्यंत खराब या असहनीय (Intolerable) स्थिति
    • 100 अंक – आदर्श (Ideal) स्थिति
  • इसके बाद पाँचों श्रेणियों के भारित अंकों को मिलाकर प्रत्येक शहर का 100 अंकों में समग्र (Overall) लिवेबिलिटी स्कोर तैयार किया जाता है।

लिवेबिलिटी स्कोर के आधार पर वर्गीकरण 

इसके आधार पर शहरों को निम्नलिखित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है -

  • 80 से अधिक अंक – अत्यंत रहने योग्य (Acceptable)
  • मध्यम स्तर – सहनीय (Tolerable)
  • असुविधाजनक (Uncomfortable)
  • अवांछनीय (Undesirable)
  • 40 से कम अंक – अत्यंत रहने के अयोग्य (Intolerable)

तुलनात्मक विश्लेषण को आसान बनाने के लिए कुल 173 शहरों की समग्र रैंकिंग भी जारी की जाती है, जिसमें -

  • रैंक 1 सबसे अधिक रहने योग्य शहर को दर्शाती है।
  • रैंक 173 सबसे कम रहने योग्य शहर को दर्शाती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR