New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वैश्विक कर चोरी रिपोर्ट, 2024 (Global Tax Evasion Report 2024)

प्रारंभिक परीक्षा – वैश्विक कर चोरी रिपोर्ट 2024
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

हाल ही में यूरोपियन यूनियन टैक्स ऑब्ज़र्वेटरी (European Union Tax Observatory) ने 'ग्लोबल टैक्स इवैशन रिपोर्ट, 2024' (Global Tax Evasion Report 2024) जारी की।

European-union

प्रमुख बिंदु 

  • ग्लोबल टैक्स इवैशन रिपोर्ट, 2024 में अरबपतियों पर वैश्विक न्यूनतम कर (Global Minimum Tax- GMT) और कर चोरी से निपटने के उपायों से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।
  • यूरोपियन यूनियन टैक्स ऑब्ज़र्वेटरी द्वारा वैश्विक कर चोरी रिपोर्ट, 2024 में  कर चोरी, वैश्विक न्यूनतम कर (जीएमटी) और कर चोरी से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की गई है।

रिपोर्ट की प्रमुख सिफ़ारिशें:

  • आधार क्षरण और लाभ स्थानांतरण (Base Erosion and Profit Shifting) ढांचे के बावजूद, 2022 में विश्व से  $1 ट्रिलियन का लाभ टैक्स हेवेन में स्थानांतरित हो गया जो चिंतनीय है।
  • आयकर से बचने के लिए शेल कंपनियों का लगातार प्रयोग किया गया इसलिए एक बेहतर कानून बनाना।
  • न्यूनतम कॉर्पोरेट कर 25% कर प्रतिस्पर्धा की कमियों को दूर करना।
  • अरबपतियों की संपत्ति पर 2% वैश्विक न्यूनतम कर लगाना। 
  • धन और संपत्ति के लिए एक वैश्विक संपत्ति रजिस्ट्री बनाना ।
  • कम कर वाले देशों में जाने वाले दीर्घकालिक निवासियों पर कर लगाना।
  • कर वसूली के उपाय लागू करना ।
  • आर्थिक सार और दुरुपयोग विरोधी नियमों को मजबूत करें।

कर चोरी (Tax Evasion)

  • कर चोरी एक गैरकानूनी कार्य है, जहां एक व्यक्ति या कंपनी कर देनदारी का भुगतान करने से बचने का प्रयास करता है।
  • कर चोरी, कर देनदारी को कम करने के लिए धोखाधड़ी वाले तरीकों से सरकार को बकाया करों का भुगतान न करने का कार्य है, जैसे- आय को कम बताना, विदेशों में पैसा रखना या कटौती को बढ़ा-चढ़ाकर बताना।

कर चोरी रोकने के भारतीय उपाय:

  • ई-चालान
  • भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018
  • काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति)
  • आयकर अधिनियम, 2015 का अधिरोपण
  • धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002
  • दोहरा कर बचाव समझौता (डीटीएए) जैसी संधियाँ
  • कर सूचना विनिमय समझौता (TIEA)
  • बेनामी लेनदेन मुखबिर पुरस्कार योजना
  • मौजूदा कंपनियों के लिए बेस कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 22 प्रतिशत और नई विनिर्माण कंपनियों के लिए 15 प्रतिशत कर दिया गया।

कर चोरी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुधार

  • वैश्विक न्यूनतम कर (जीएमटी), कर प्रतिस्पर्धा को हतोत्साहित करते हुए विश्व स्तर पर एक मानक न्यूनतम कर दर लागू करता है।
  • OECD ने बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विदेशी मुनाफे पर 15% कॉर्पोरेट न्यूनतम कर का प्रस्ताव किया है।
  • अक्टूबर 2021 में भारत सहित 136 देशों ने कर चोरी को रोकने के लिए 15% न्यूनतम वैश्विक कर दर निर्धारित की।
  • सूचना का स्वचालित आदान-प्रदान (2017) धनी व्यक्तियों द्वारा अपतटीय कर चोरी से निपटने के लिए पेश किया गया।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1.  यूरोपियन यूनियन टैक्स ऑब्ज़र्वेटरी ने 'ग्लोबल टैक्स इवैशन रिपोर्ट, 2024 जारी की।
  2. आधार क्षरण और लाभ स्थानांतरण (Base Erosion and Profit Shifting) ढांचे के बावजूद, 2022 में $1 ट्रिलियन का लाभ टैक्स हेवेन में स्थानांतरित हो गया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल कथन 1 

(b) केवक कथन 2 

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : कर चोरी क्या है ? कर चोरी को रोकने के लिए प्रभावी उपायों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: यूरोपियन यूनियन टैक्स ऑब्ज़र्वेटरी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X