New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 20th Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 20th Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गोल्डन पासपोर्ट

(प्रारंभिक परीक्षा : सामान्य अध्ययन : विश्व का भूगोल)
(मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2 शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में वानुअतु सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द कर दिया और तर्क दिया कि प्रत्यर्पण से बचना द्वीपीय देश की नागरिकता के लिए वैध कारण नहीं है।

  • गौरतलब हो कि ललित मोदी ने अपने गोल्डन पासपोर्ट / फास्ट-ट्रैक निवेश कार्यक्रम के तहत वानुअतु की नागरिकता हासिल की थी। 

क्या है वानुअतु का गोल्डन पासपोर्ट 

  • वानुअतु में निवेश द्वारा नागरिकता (Citizenship By Investment : CBI) कार्यक्रम धनी व्यक्तियों को अपना पासपोर्ट खरीदने की अनुमति देता है। 
    • इसे  सामान्यत: ‘गोल्डन पासपोर्ट’ के रूप में जाना जाता है। 
  • निवेश प्रवासन फर्म ग्लोबल रेसिडेंस इंडेक्स के अनुसार, निवेश कार्यक्रम द्वारा वानुअतु की नागरिकता सबसे तेज़ और सरल नागरिकता कार्यक्रम है। 
    • इसके लिए बहुत कम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। साथ ही सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से प्रदान किए जा सकते हैं।
  • लागत :वानुअतु की नागरिकता की लागत $135,500 से $155,500 (1.18 करोड़ से 1.35 करोड़ रुपये) तक है, जिसमें चार लोगों के परिवार के लिए नागरिकता खरीदने का विकल्प भी शामिल होता है। 
    • बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार पासपोर्ट की बिक्री देश के राजस्व का लगभग 30% हिस्सा है।

लाभ 

  • हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 के अनुसार, वानुअतु का पासपोर्ट 53वें स्थान पर है, जो 113 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है। 
    • जबकि इस सूचकांक में इसका प्रदर्शन चीन (59) और भारत (80) से बेहतर  है।
  • टैक्स हेवन के रूप में, वानुअतु में कोई व्यक्तिगत आयकर, पूंजीगत लाभ कर, विरासत कर नहीं है, जो इसे उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्तियों के लिए आकर्षक बनाता है।

वानुअतु के बारे में 

  • भौगोलिक अवस्थिति : वानुअतु लगभग 80 द्वीपों का एक द्वीपसमूह राष्ट्र है, जो फिजी और ऑस्ट्रेलिया के बीच दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित है। 
    • इसकी उत्पत्ति ज्वालामुखी प्रक्रिया द्वारा हुई है।  यह ऑस्ट्रेलिया व न्यू गिनी के पूर्व में, न्यू कैलेडोनिया के उत्तर-पूर्व, सोलोमन द्वीप के दक्षिण-पूर्व में और फिजी के पश्चिम में अवस्थित है।
  • राजधानी : पोर्ट विला (इफेट द्वीप पर स्थित)
  • क्षेत्रफल : 12,189 वर्ग किलोमीटर 
  • जनसंख्या : 300,019 (2020 की जनगणना के अनुसार)
  • राजव्यवस्था : वानुअतु गणराज्य एक संसदीय लोकतंत्र है।  इसका अपना लिखित संविधान है। 
  • भाषा : बिस्लामा राष्ट्रीय भाषा जबकि फ्रेंच और अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएँ हैं।

अन्य तथ्य

  • वानुअतु जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के मामले में दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है। 
    • यह प्राय: चक्रवात, भूकंप और सुनामी का सामना करता है। 
    • यह अपने सक्रिय ज्वालामुखियों, प्रवाल भित्तियों और प्राचीन समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। 
  • वानुअतु एक यूरोपीय उपनिवेश था जिसे वर्ष 1980 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

क्या आप जानते हैं?

  • निवेश द्वारा नागरिकता या आर्थिक नागरिकता, व्यक्तियों को किसी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण वित्तीय योगदान देकर उस देश की नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति देती है। 
  • दुनिया भर के देश निवेश आकर्षित करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विदेशियों को नागरिकता प्रदान करते हैं।
    • इन देशों में माल्टा, तुर्किये, मोंटेनेग्रो, एंटीगुआ, बारबुडा, डोमिनिका और मिस्र आदि शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X