New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

यूरोप में गर्म लहरों के ग्रीक पौराणिक नाम

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-3

चर्चा में क्यों-

  • हाल के दिनों में यूरोप में आई दो गर्म लहरों ने पूरे महाद्वीप का तापमान बढ़ा दिया। इन मौसमी घटनाओं को ग्रीक पौराणिक कथाओं के नाम दिए जा रहे हैं।

पृष्ठभूमि-

यूरोप में अब तक का सबसे गर्म सप्ताह रिकॉर्ड किया गया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक इटली स्पेन, फ्रांस में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इतनी भीषण गर्मी पड़ने के कारण ग्रीस के जंगलों में आग लगने का भी खतरा बढ़ गया है।

बढ़ती गर्मी का सबसे बड़ा कारण प्रतिचक्रवात है। यह केन्द्रीय उच्च वायु दाब प्रणाली की सामान्य मौसम संबंधी घटना है, जिसमें ऊपरी वायुमंडल से आती हवा सीमित बादल का निर्माण करती है। धीमी गति से चलने के कारण वे किसी क्षेत्र में कई दिनों तक बनी रहती है। जब सहारा मरुस्थल जैसे क्षेत्रों

में उच्च वायु दाब बनता है तोगर्म हवाएं और भी ज्यादा गर्म होने लगती है।

प्रमुख बिंदु-

  • यूरोप में आई दो गर्म लहरों के नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं के पात्रों, ‘सेर्बेरस’ और ‘चारोन’ के नाम पर रखा गया है।
  • 10 जुलाई को महाद्वीप में आई पहली गर्मी की लहर को 'सेर्बेरस' नाम दिया गया है।
  • नवीनतम गर्म लहर को 'चारोन' नाम दिया गया है।
  • ये उपनाम आधिकारिक मौसम एजेंसियों द्वारा नहीं दिए गए हैं।
  • यूरोप में बढ़ते तापमान के साथ इन पात्रों की लोकप्रियता भी बढ़ गई।

ग्रीक पौराणिक कथाओं में ये पात्र कौन थे?

1. सेर्बेरस

  • एक डरावना और तीन सिर वाला प्रहरी है एवंकुत्ता नरक का सबसे प्रमुख शिकारी कुत्ता है।
  • स्टीफन फ्राई की पुस्तक ‘Mythos: The Greek Myths Retold के अनुसार, इसेदो राक्षसों, टायफॉन (एक विशालकाय घातक सर्पिन) और इचिदना (एक आधी महिला, आधा सांप) का एक बच्चा के रूप में वर्णित किया गया है। सेर्बेरस को उसकी बहन हाइड्रा के साथ, मृतकों के देवता प्रमुख द्वारा नरक के प्रवेश द्वार की रक्षा के लिए चुना गया था।

2. चारोन

  • चारोनवह नाविक था,जो आत्माओं को सम्पूर्ण विश्व में पहुँचाता था, यह ‘एरेबस’ और ‘निक्स’ की संतान था।

गर्मी की लहरों के क्यों रखे गए पौराणिक नाम-

  • वायर्ड पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, 10जुलाई की शुरुआत में यूरोप में आई गर्मी की लहर के लिए सेर्बेरस नाम; एक इतालवी मौसम वेबसाइट, iLMeteo द्वारा विशेष रूप से यह प्रतिचक्रवात के लिए चुने जाने के बाद; प्रसिद्ध हो गया।
  • वायर्ड की रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं किया कि इस लहर को सेर्बेरस क्यों कहा जा रहा है।
  • ‘याहू न्यूज’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया किइस क्षेत्र को तीन जलवायु क्षेत्रों से जुड़े होने के कारण यह नाम दिया गया।
  • सेर्बेरस हीट वेव की तरह ही चारोन हीट वेव्स के नामकरण की वजह स्पष्ट नहीं है।
  • वैज्ञानिक हीट वेव्सको 'साइलेंट किलर' कहते हैं।

मौसमी घटनाओं को पहले भी दिए जा चुके हैं पौराणिक नाम-

यूरोप में 2017 की गर्मी की लहर को लूसिफ़ेर नाम दिया गया था, जोरोमन पौराणिक कथाओं में शुक्र ग्रह का एक नाम है, जिसका परंपरागत अर्थ शैतान है।

विश्लेषकों के एक पक्ष का कहना है कि विभिन्न पौराणिक कथाओं पर आधारित उपनामों द्वारा गर्मी की लहरों या प्रतिचक्रवात का जिक्र करने की बढ़ती प्रवृत्ति उनके खतरों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने में मदद कर सकती है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(1). गर्म हवाओं के नाम ‘सेर्बेरस’ और ‘चारोन’ आधिकारिक मौसम एजेंसियों द्वारा दिए गए।

(2). यूरोप में सेर्बेरस नामक गर्महवाएं उत्पन्न होने का मुख्य कारण प्रतिचक्रवात हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट-

(a) दोनों1 तथा 2   (b) न तो 1 ना ही 2

(c) केवल 2         (d) केवल 1

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा:- यूरोप में गर्म लहरों के नाम ग्रीक पौराणिक पात्रों से लिए जाने के क्या निहितार्थ हैं? टिप्पणी कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR