जीएसएटी-7सी (GSAT-7C) उपग्रह

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए एक समर्पित संचार उपग्रह और भारतीय नौसेना के लिए वरुणस्त्र भारी वजन वाले टॉरपीडो के लिए लगभग ₹4,106 करोड़ के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए, जो स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वस्तुतः रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन अनुबंधों में बेंगलुरु स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) से 2,563 करोड़ रुपये मूल्य के जीएसएटी-7सी और हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) से 1,543 करोड़ रुपये मूल्य के वरुणस्त्र हेवी-वेट टॉरपीडो की खरीद शामिल है।

जीएसएटी-7सी (GSAT-7C) उपग्रह के बारे में 

  • GSAT-7 एक उन्नत संचार उपग्रह है जिसे इसरो द्वारा कम बिट दर वाली ध्वनि से लेकर उच्च बिट दर वाली डेटा संचार तक व्यापक सेवा स्पेक्ट्रम प्रदान करने के लिए बनाया गया है। 

  • GSAT-7 संचार पेलोड को भारतीय भूभाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं को संचार क्षमता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पेलोड कॉन्फ़िगरेशन ISRO के I-2.5K बस के साथ संगत है। 
  • GSAT-7 पेलोड डिज़ाइन में मल्टीबैंड संचार शामिल है।   
  • स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित GSAT-7C उपग्रह, भारतीय वायु सेना की संपत्तियों के लिए सुरक्षित, लचीली और निर्बाध संचार क्षमताओं को बढ़ाएगा, जिससे बल की परिचालन प्रभावशीलता मजबूत होगी।

वरुणास्त्र (भारी भार वाला टॉरपीडो) के बारे में  

  • वरुणास्त्र एक अत्याधुनिक, जहाज़ से प्रक्षेपित किया जाने वाला भारी भार वाला पनडुब्बी-रोधी टॉरपीडो है। यह उथले और गहरे पानी में संचालित होने वाली पनडुब्बियों को निशाना बनाने में सक्षम है।

 

विशेषताएँ: 

  • लंबाई: 7.780 मीटर
  • व्यास: 533.4 मिलीमीटर
  • गति: 27 और 40 नॉट
  • संचालन की गहराई: 8 से 600 मीटर
  • प्रणोदन प्रणाली: विपरीत दिशाओं में घूमने वाले प्रोपेलर 

टॉरपीडो का भार:

  • अभ्यास संस्करण: 160510 किलोग्राम 
  • युद्धक संस्करण: 185010 किलोग्राम 

अन्य प्रमुख विशेषताएँ: 

  • लंबी मारक दूरी: बहु-चालन क्षमता के साथ लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता। 
  • ध्वनिक लक्ष्य-अनुसरण प्रणाली: व्यापक कोण से लक्ष्य का पता लगाने वाली ध्वनिक होमिंग प्रणाली, जो कम ध्वनि उत्पन्न करने वाले लक्ष्यों का भी पीछा कर सकती है। 
  • ACCM सुविधाएँ: ACCM सुविधाओं तथा बहु-सिग्नल ट्रैकिंग प्रणाली से युक्त।
  • स्वायत्त मार्गदर्शन प्रणाली: उन्नत स्वायत्त मार्गदर्शन एल्गोरिदम से सुसज्जित।
  • नौवहन प्रणाली: लंबे समय तक संचालन के दौरान कम विचलन वाली नौवहन प्रणाली, जो टॉरपीडो की दिशा और मार्ग को स्थिर बनाए रखने में सहायता करती है।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT