New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMF ने भारत की FY 2025 GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 6.4% किया

चर्चा में क्यों ?

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने जुलाई 2025 के विश्व आर्थिक परिदृश्य अपडेट में भारत की FY 2025-26 की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.4% कर दिया है।

प्रमुख बिंदु:

  • अप्रैल 2025 में यह अनुमान 6.2% था।
  • FY 2026-27 के लिए भी IMF ने भारत की GDP वृद्धि दर को 0.1% बढ़ाकर 6.4% कर दिया है।
  • भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सुधार

वर्ष

अप्रैल 2025 अनुमान

जुलाई 2025 संशोधित अनुमान

2025

2.8%

3.1%

2026

3.0%

3.1%

IMF के अनुसार सुधार के प्रमुख कारण:

  • अमेरिका द्वारा अपेक्षा से कम सीमा शुल्क लगाया जाना।
  • अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, जिससे वैश्विक व्यापार में तेजी।
  • राजकोषीय विस्तार (Fiscal Expansion) के कारण माँग में सुधार।
  • प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अपनाई गई मजबूत नीतिगत पहलें।

प्रमुख देशों की वृद्धि दर: तुलना सारणी

देश

2025 (जुलाई अनुमान)

2025 (अप्रैल अनुमान)

2026 (जुलाई अनुमान)

2026 (अप्रैल अनुमान)

भारत

6.4%

6.2%

6.4%

6.3%

अमेरिका

1.9%

1.8%

2.0%

1.7%

चीन

4.8%

4.0%

4.2%

4.0%

विश्व आर्थिक परिदृश्य' रिपोर्ट के बारे में

बिंदु

विवरण

प्रकृति

IMF की प्रमुख द्विवार्षिक रिपोर्ट

उद्देश्य

निकट और मध्यम अवधि के वैश्विक आर्थिक पूर्वानुमान

आवृत्ति

वर्ष में दो बार (अप्रैल और अक्टूबर)

अतिरिक्त संस्करण

आवश्यकता पड़ने पर मध्यवर्ती अद्यतन (जैसे जुलाई) जारी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  

बिंदु

विवरण

स्थापना

जुलाई 1944 (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन)

सदस्य देश

191 (लिकटेंस्टीन अक्टूबर 2024 में शामिल हुआ)

मुख्यालय

वाशिंगटन, डी.सी., अमेरिका

भारत की सदस्यता

27 दिसंबर 1945

प्रमुख

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (प्रबंध निदेशक)

उद्देश्य

वैश्विक मौद्रिक स्थिरता, ऋण सहायता, विकास सहयोग

प्रश्न. जुलाई 2025 में IMF द्वारा भारत की FY 2025-26 की GDP वृद्धि दर का अनुमान कितना लगाया गया है ?

(a) 6.0%

(b) 6.2%

(c) 6.4%

(d) 6.6%

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR