New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

भारत ने सफलतापूर्वक किया इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IAWS) का परीक्षण

चर्चा में क्यों ?

  • भारत ने 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे ओडिशा तट से इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IAWS) का सफल परीक्षण किया।

प्रमुख बिन्दु:

  • इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है।
  • इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास आधुनिक और बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध है।

IAWS की विशेषताएँ

  • इसमें शामिल हैं –
    • क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM)
    • एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल
    • लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन
  • यह दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और क्रूज मिसाइल जैसे खतरों को अलग-अलग स्तर पर रोकने में सक्षम है।
  • हाई-पावर लेजर हथियार शत्रु के हवाई लक्ष्यों को पलक झपकते ही नष्ट कर सकता है।

महत्त्व

  • भारत की एयर डिफेंस क्षमता नई ऊँचाई पर पहुँची।
  • महत्वपूर्ण सैन्य और औद्योगिक स्थापनाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान को बड़ी मजबूती मिली।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO):

  • यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान एवं विकास विंग है।
  • इसका गठन वर्ष 1958 में किया गया था।
  • इसका मुख्यालय दिल्ली में है।
  • इसका उद्देश्य अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के साथ भारत को सशक्त बनाना है।

प्रश्न. इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IAWS) प्रणाली को किस संस्था ने विकसित किया ?

(a) HAL

(b) ISRO

(c) DRDO

(d) BEL

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X