भारत ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 50 स्वर्ण पदक जीते

चर्चा में क्यों ?

कज़ाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और कुल 50 स्वर्ण, 26 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ 99 पदक जीतकर पहली बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।


प्रमुख बिंदु

  • मेज़बान देश कज़ाकिस्तान दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा। 
  • यह भारत का अब तक का सबसे सफल अभियान है,
    • क्योंकि पिछले 15वीं एशियाई चैंपियनशिप (दक्षिण कोरिया, चांगवोन) में भारत ने कुल 64 पदक ही जीते थे।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • अंकुर मित्तल ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • एलावेनिल वालारिवन ने महिला एयर राइफल में एशियाई रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और मिश्रित टीम स्पर्धा में अर्जुन बाबूता के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया।
  • शिफ़्त कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोज़िशन में पहला एशियाई खिताब जीता।
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री-पोज़िशन में खिताब बरकरार रखा।
  • मनु भाकर ने तीन कांस्य पदक जीते, जिनमें से एक व्यक्तिगत स्पर्धा में आया।

16 वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप

स्थान और समय:

  • आयोजित स्थल: श्यामकेंट, कज़ाकिस्तान
  • वर्ष: 2025

भारत का प्रदर्शन:

  • भारत ने 50 स्वर्ण, 26 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ कुल 99 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • यह भारत का अब तक का सबसे सफल अभियान माना गया।
  • पिछली 15वीं चैंपियनशिप (चांगवोन, दक्षिण कोरिया) में भारत ने कुल 64 पदक जीते थे।

अन्य देशों का प्रदर्शन:

  • कज़ाकिस्तान: दूसरा स्थान
  • चीन: तीसरा स्थान

प्रश्न. 16 वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 कहाँ आयोजित की गई थी ?

(a) ताशकंद, उज़्बेकिस्तान

(b) श्यामकेंट, कज़ाकिस्तान

(c) बीजिंग, चीन

(d) चांगवोन, दक्षिण कोरिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.