किसान कवच

जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) की ब्रिक-इंस्टेम (BRIC-Instem) रिसर्च टीम ने सेपियो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कीटनाशक रोधी सूट (Suit) ‘किसान कवच’ को विकसित किया

किसान कवच के बारे में 

  • इस सूट का उद्देश्य खेत के मजदूरों को उनके द्वारा छिड़के जाने वाले कीटनाशकों से बचाना है। 
    • कई आम कीटनाशक संभावित न्यूरोटॉक्सिन होते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
  • किट में एक पतलून, पुलओवर और 'ऑक्सीम फैब्रिक' से बना एक फेस-कवर शामिल है जो छिड़काव कार्यों के दौरान कपड़े या शरीर पर छिड़के जाने वाले किसी भी सामान्य कीटनाशक को रासायनिक रूप से विघटित कर सकता है। यह रसायनों को त्वचा में रिसने से रोकता है। 
    • किसान कवच की प्रति किट की कीमत ₹4,000 है। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT