New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

INS वाघशीर

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन क्लास की आखिरी पनडुब्बी INS वाघशीर सौंप दी। 

INS वाघशीर

  • INS वाघशीर का नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली एक शिकारी सैंड फिश के नाम पर रखा गया है।
  • इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई द्वारा किया गया है।
  • इस पनडुब्बी में पानी के नीचे या सतह पर टारपीडो के साथ-साथ एंटी-शिप मिसाइलों के साथ दुश्मन पर हमला करने की क्षमता है।
  • इसमें उन्नत ध्वनिक अवशोषण तकनीकों की तरह बेहतर स्टील्थ विशेषताएं हैं।
  • यह बेहद कम आवाज करती है साथ ही छिपकर दुश्मन पर गाइडेड हथियारों के जरिए घातक आक्रमण करने में सक्षम है।
  • इससे पहले रूस से प्राप्त पनडुब्बी वाघशीर को वर्ष 1974 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया तथा 1997 में सेवामुक्त कर दिया गया।

प्रोजेक्ट 75

  • प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी रूप से निर्माण शामिल है। 
  • प्रोजेक्ट 75 के तहत निर्मित पनडुब्बियाँ हथियारों, आधुनिक सेंसरों, ईंधन सेल पर आधारित एक एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन प्लांट तथा आधुनिक मिसाइलों से सुसज्जित होंगी।
  • इन पनडुब्बियों का निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई द्वारा किया जा रहा है।
  • प्रोजेक्ट-75 के तहत, पहली पनडुब्बी INS कलवरी को दिसंबर 2017 में, दूसरी पनडुब्बी INS खंडेरी को सितंबर 2019 में, तीसरी पनडुब्बी INS करंज को मार्च 2021 में, चौथी INS वेला को नवंबर 2021 में तथा पांचवीं पनडुब्बी INS वागीर को जनवरी 2023 में सेवा में शामिल कर लिया गया है।

प्रश्न  - प्रोजेक्ट-75 किससे संबंधित है ?

(a) पनडुब्बी 

(b) मिसाइल 

(c) वायु रक्षा प्रणाली 

(d) तोप

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR