
परिचय:
- पूरा नाम: Intergovernmental Science-Policy Platform on Biodiversity and Ecosystem Services (IPBES)
- स्थापना : वर्ष 2012
- स्थापना स्थल: पनामा सिटी, पनामा
- प्रकृति: एक स्वतंत्र अंतर-सरकारी निकाय, संयुक्त राष्ट्र की कोई आधिकारिक संस्था नहीं।
उद्देश्य:
- जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए वैज्ञानिक ज्ञान और नीतिगत सुझावों के बीच सेतु बनाना।
- विज्ञान-नीति इंटरफेस को मज़बूत करना ताकि वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।
संगठनात्मक ढाँचा:
- सचिवालय : बॉन, जर्मनी
- सचिवालय सेवा प्रदाता : संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
- सदस्यता : 145+ देश (भारत सहित)
- सदस्यता पात्रता : संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश IPBES के सदस्य बन सकते हैं।
IPBES की भूमिका:
- वैज्ञानिक आकलन रिपोर्ट तैयार करना (जैसे: जैव विविधता पर वैश्विक आकलन)
- नीति निर्माताओं को साक्ष्य-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करना
- स्थानीय और पारंपरिक ज्ञान को मान्यता देना
- क्षमता निर्माण, डेटा साझा करना, और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना
संबंधित वैश्विक निकायों से संबंध:
- यद्यपि यह संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक संस्था नहीं है, लेकिन यह UNEP, UNESCO, FAO और UNDP के साथ समन्वय में कार्य करता है।
- इसकी भूमिका IPCC (जलवायु परिवर्तन) की तरह, IPBES (जैव विविधता) के क्षेत्र में मानी जाती है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT