New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस-1 मई

चर्चा में क्यों?

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस  प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिन श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

इतिहास और उत्पत्ति: 

  • यह अमेरिका के शिकागो में वर्ष 1886 की हेमार्केट घटना पर आधारित है।
    • इसमें श्रमिकों ने 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
  • 1 मई 1886 को शुरू हुई हड़ताल, 4 मई को हेमार्केट स्क्वायर बमकांड में बदल गई, जिसमें कई मजदूर और पुलिस मारे गए।
  • इसके बाद वर्ष 1889 में पेरिस में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय मजदूर सम्मेलन में इसे अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।

 भारत में श्रमिक आंदोलन की शुरुआत:

  • भारत में मजदूर दिवस पहली बार 1 मई 1923 को मद्रास (अब चेन्नई) में मनाया गया।
  • इसकी शुरुआत कम्युनिस्ट नेता सिंगारवेलु चेट्टियार ने की थी। 

भारत में मजदूरों के लिए प्रमुख कानून-

  1. श्रम संहिताएँ (Labour Codes) – हाल में 4 श्रम संहिताएँ लागू की गई हैं-
    • वेतन संहिता, 2019  
    • औद्योगिक संबंध संहिता, 2020  
    • सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020  
    • व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020  
  2. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)

 प्रश्न.  अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 30 अप्रैल

(b) 1 मई

(c) 5 जून

(d) 15 मार्च

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR