New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूक्रेन के खनिज संसाधन संबंधित मुद्दे

(प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र- 2: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय)

संदर्भ 

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में यूक्रेन को समर्थन के बदले में यूक्रेन के 50% महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों तक पहुंच की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है।

यूक्रेन के खनिज संसाधनों के बारे में

  • यूक्रेन में मौजूद खनिज संसाधनों को दो श्रेणी में वर्गीकृत किया जा सकता है : दुर्लभ पृथ्वी तत्व (Rare Earth Elements) और महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals)
    • दुर्लभ पृथ्वी तत्व : इसमें 17 दुर्लभ मृदा तत्व हैं जिनमें 15 लैंथेनाइड्स समूह के तत्व, स्कैंडियम एवं यिट्रियम शामिल हैं।
    • महत्वपूर्ण खनिज : खनिजों को देश अपनी ज़रूरतों के आधार पर ‘महत्वपूर्ण’ के रूप में परिभाषित करते हैं।
  • महत्वपूर्ण खनिजों को मुख्य तौर पर दो मापदंडों द्वारा निर्धारित किया जाता है :
    • आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनका महत्व
    • उनकी उपलब्धता की कमी
  • वर्ष 2022 में यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने एल्युमीनियम से लेकर ज़िर्कोनियम तक 50 खनिजों की एक सूची प्रकाशित की, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा विकास एवं बुनियादी ढाँचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला माना गया।
  • यूक्रेन के पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय और यूक्रेनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के पास अमेरिका द्वारा महत्वपूर्ण खनिज के रूप में पहचाने गए 50 रणनीतिक खनिजों में से 22 और यूरोपीय संघ द्वारा महत्वपूर्ण खनिज के रूप में पहचाने गए 34 में से 25 मौजूद हैं।
  • यूक्रेन विशेष रूप से पांच प्रमुख खनिज सामग्रियों में वैश्विक स्तर पर विशेष स्थिति रखता है : ग्रेफाइट, लिथियम, टाइटेनियम, बेरिलियम और यूरेनियम

Ukraine-Mineral-Resources

अमेरिका का प्रस्ताव

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के खिलाफ़ सैन्य सहायता के बदले में यूक्रेन द्वारा अमेरिका को 500 बिलियन डॉलर के संसाधन (खनिज भंडार, ईंधन एवं बंदरगाह जैसे बुनियादी ढाँचे सहित) देने का प्रस्ताव रखा है।
  • अमेरिकी विदेश विभाग के आँकड़ों के अनुसार, यह मांग वर्ष 2014 से वाशिंगटन द्वारा दी गई कुल 69.2 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता से कहीं ज़्यादा है।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की इस सौदे के लिए तैयार हैं किंतु वे यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अधिक अनुकूल शर्तें चाहते हैं।

अमेरिका द्वारा खनिज उपयोग से संबंधित मुद्दे

  • कोई भी सौदा यूक्रेन के कानूनों के अनुसार होना चाहिए, संविधान के तहत भूमि यूक्रेन के नागरिकों की है।
  • खनिज संसाधनों की सटीक मात्रा एवं गुणवत्ता के बारे में बहुत कम स्पष्टता है। वे अभी भी कम खोजे जा रहे हैं और अभी बहुत कम निष्कर्षण हो रहा है।
    • कई भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को रूस के पूर्ववर्ती सोवियत संघ ने तैयार किया था और तब यूक्रेन भी सोवियत संघ का हिस्सा था।
  • इन खनिज संसाधनों के निष्कर्षण के संबंध में यूक्रेन का यूरोपीय संघ के साथ पहले से ही एक समझौता है।
    • 24 फरवरी, 2022 को रूस के आक्रमण से कुछ महीने पहले जुलाई 2021 में यूरोपीय संघ और यूक्रेन के बीच ‘कच्चे माल पर रणनीतिक साझेदारी’ पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • इन खनिजों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वर्तमान में रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में है।
    • रूस की सेना ने यूक्रेन के पांचवें हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है, जिसमें दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के भंडार भी शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X